AUS vs SA: मार्को यान्सेन ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका, Mitchell Marsh और David Warner सस्ते में पवेलियन लौटे
मार्श 7 और वाॅर्नर 13 रन बनाकर हुए आउट
अद्यतन - अक्टूबर 12, 2023 7:15 अपराह्न

CWC 2023, AUS vs SA: जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 10वां मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य रखा है।
दूसरी ओर, इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दो शुरूआती झटके दे दिए हैं। बता दें कि कंगारू टीम के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श (7) और डेविड वाॅर्नर (13) पावरप्ले में आउट हो चुके हैं। मार्श को मार्को यान्सेन ने तेंबा बावुमा के हाथों कैच आउट कराया तो वाॅर्नर का शिकार लुंगी एंगीडी ने किया।
❌Mitchell Marsh
❌David WarnerAustralia lose both their openers inside 30 runs.
📸: Disney + Hotstar pic.twitter.com/kRtJ7ZyFSg
— CricTracker (@Cricketracker) October 12, 2023
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय स्टीव स्मिथ 11* और मार्नस लाबुशेन 2* रन बनाकर मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, वर्ल्ड कप मैच- 10, पहली पारी का हाल:
बता दें कि टाॅस हारकर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। अफ्रीकन टीम की ओर से ओपनर क्विंटन डिकाॅक ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, तो एडेन मार्करम ने 56, तेंबा बावुमा ने 35, हेनरिक क्लासेन ने 29 और मार्को यान्सेन ने 26 रनों का योगदान दिया।
तो वहीं आपको ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मिचेल स्टार्क व ग्लेन मैक्सवेल को 2-2 विकेट मिले तो जोश हेजलवुड, पैट कमिंस व एडम जंपा को एक-एक विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या ऑस्ट्रेलिया इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?
ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप मिली में लगातार दो हार को भुलाने के लिए हिमाचली रंग में नजर आई डच टीम! वीडियो हुआ वायरल