CWC 2023: न्यूजीलैंड की ताकत में होगा बड़ा इजाफा, केन विलियमसन ने वर्ल्ड कप में अपनी वापसी पर किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: न्यूजीलैंड की ताकत में होगा बड़ा इजाफा, केन विलियमसन ने वर्ल्ड कप में अपनी वापसी पर किया बड़ा खुलासा

न्यूजीलैंड ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Kane Williamson. (Image Source: Getty Images)
Kane Williamson. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच आज 13 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले Kane Williamson को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

आपको बता दें, न्यूजीलैंड ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में खेले अपने दोनों मैच जीते हैं, वहीं दूसरी और बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपने दो मैचों में एक मैच में जीत हासिल की है। इस बीच, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पुष्टि की है कि वह जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले दो मैचों से चूकने के बाद इस मेगा इवेंट में एक्शन में वापसी के लिए तैयार है।

वर्ल्ड कप 2023 में पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं Kane Williamson

केन विलियमसन ने पुष्टि की है कि वह आज 13 अक्टूबर को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टीम के वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मैच में खेलेंगे। विलियमसन ने कहा कुछ हफ्तों तक आराम करने के बाद अब वह बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करने के लिए बेताब है।

यहां पढ़िए: NZ vs BAN Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट World Cup के मैच-11 के लिए

ANI के अनुसार, केन विलियमसन ने प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “हां, मैं बांग्लादेश के खिलाफ खेलूंगा। मेरी रिकवरी काफी लंबी रही है, लेकिन काफी हद तक अच्छी रही है, और मैं इस वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच के लिए बेहद उत्साहित हूं।

चेन्नई में खेलना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। मुझे लगता है कि मेरे लिए रिहैब बहुत महत्वपूर्ण और मूल्यवान रहा है। इसलिए, पिछले एक या दो सप्ताह में थोड़ा सा समय लेना मेरे लिए अच्छा रहा और अब मैं इस टूर्नामेंट में अपनी टीम का नेतृत्व करने के लिए बेताब हूं।”

न्यूजीलैंड का 2023 वर्ल्ड कप का स्क्वॉड:

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गुय्सन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, टिम साउदी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?