CWC 2023, Match 12, IND vs PAK: परफेक्ट डिलीवरी के साथ जसप्रीत बुमराह ने किया शादाब खान का शिकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 12, IND vs PAK: परफेक्ट डिलीवरी के साथ जसप्रीत बुमराह ने किया शादाब खान का शिकार

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में लगभग सभी बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए हैं।

Shadab Khan and Jasprit Bumrah. (Image Source: Twitter/X)
Shadab Khan and Jasprit Bumrah. (Image Source: Twitter/X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का महामुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन फिर उनके लिए दबाव में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा।

इस बीच, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस IND vs PAK मैच में गेंद के साथ कहर बरपा रहे हैं। बुमराह ने पाकिस्तान को दो बड़े झटके दिए, उन्होंने पहले मोहम्मद रिजवान को 49 पर वापस पवेलियन भेजा और फिर शादाब खान की बारी आई।

Shadab Khan ने टेके Jasprit Bumrah के आगे घुटने

भारत के स्टार तेज गेंदबाज ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर शादाब खान को क्लीन बोर्ड कर मात्र पांच गेंदों में दो रनों पर वापस पवेलियन भेजा। बुमराह ने बाहर की लेंथ पर अपने एक्शन से इसे तेजी से पीछे की ओर मोड़ा और शादाब खान लाइन के अंदर बचाव करते हुए अपनी क्रीज पर ठीके रहे।

गेंद ने बाहरी किनारे को चीरकर ऑफ-स्टंप के टॉप को तहस-नहस कर दिया। यह हर लिहाज से एक परफेक्ट विकेट था। शादाब खान काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, हालांकि कप्तान बाबर आजम और पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने अपने स्टार ऑलराउंडर पर भरोसा जताया, लेकिन एक बार फिर उन्होंने मुश्किल में फंसी टीम का साथ नहीं दिया।

https://twitter.com/TrendWatchTower/status/1713158035995230476

जानिए पहली पारी हाल

अगर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात करे तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 191 रनों पर ऑल आउट कर दिया।पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ अपने 50 ओवर तक नहीं खेल पाई।

वहीं कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन 50 बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं दूसरी ओर, भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, ,मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा सभी ने दो-दो विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर ने केवल दो ओवर डालें और 12 रन दिए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?