CWC 2023, Match 19, NED vs SL: नीदरलैंड पर कहर बनकर टूट पड़े हैं कसुन राजिथा; श्रीलंका के आगे डगमगाई डच टीम की पारी
इस समय नीदरलैंड क्रिकेट टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 55 रन है।
अद्यतन - अक्टूबर 21, 2023 12:34 अपराह्न

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुकाबला आज 21 अक्टूबर को नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और यह उन पर भारी पढ़ते हुए नजर आ रहा है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट टीम मात्र 48 रनों पर दो विकेट चटका चुकी है।
कसुन राजिथा ने सबसे पहले विक्रमजीत सिंह को चार रनों पर आउट कर श्रीलंका टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद कसुन राजिथा ने दसवें ओवर में फिर उन्होंने मैक्स ओ’डाउड को 16 रनों पर चलता कर नीदरलैंड क्रिकेट टीम को दूसरा झटका दिया।
लखनऊ में नीदरलैंड पर कहर बनकर टूट पड़े हैं कसुन राजिथा
मैक्स ओ’डाउड ने कसुन राजिथा के खिलाफ एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन क्लीन बोल्ड होकर उन्हें नीदरलैंड को निराश करते हुए पवेलियन लौटना पड़ा। कसुन राजिथा नीदरलैंड पर कहर बनकर टूट पड़े हैं, क्योंकि उन्होंने नीदरलैंड की पारी के 12वें ओवर में कॉलिन एकरमैन को 29 रनों पर पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया।
शानदार शुरुआत के बावजूद कॉलिन एकरमैन ख़राब शॉट खेलते हुए कुसल मेंडिस को आसान सा कैच गंवा बैठे। इस समय नीदरलैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन है। दक्षिण अफ्रीका को मात देने वाली नीदरलैंड ने श्रीलंका के आगे घुटने टेंक दिए हैं। दिलशान मदुशंका ने भी दो विकेट चटका दिए हैं।
यहां देखिए NED vs SL मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
श्रीलंका XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
नीदरलैंड XI: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन