PAK vs ENG: मैच भले ही पाकिस्तान ने जीता, लेकिन Bas de Leede के ऑलराउंड प्रदर्शन ने जीता फैंस का दिल
Bas de Leede ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट लेने के अलावा 67 रन भी बनाए
अद्यतन - Oct 6, 2023 10:14 pm

CWC 2023, PAK vs ENG: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज 6 अक्टूबर शुक्रवार को दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने बेहतरीन गेंदबाजी के बूते 81 रनों से जीत हासिल कर ली है।
तो वहींं मैच में भले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जीत नसीब हुई हो, लेकिन क्रिकेट जगत में नीदरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बास डे लीड (Bas de Leede) के प्रदर्शन की चर्चा देखने को मिल रही है। बता दें कि मैच में पहले लीड ने 9 ओवर में 62 देकर 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आउट किया, जिसके बाद मैन इन ग्रीन 49 ओवर में 286 रनों पर ऑलआउट हो गई।
तो वहीं जब नीदरलैंड पाकिस्तान से मिले 287 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो ओपनर विक्रमजीत सिंह के 52 रनों के अलावा वो Bas de Leede ही थे, जिन्होंने 67 रनों की सर्वोच्च पारी खेली। साथ ही जब वह क्रीज पर मौजूद थे, तो नीदरलैंड के मैच जीतने की उम्मीदें जिंदा थी, लेकिन जब वह टीम के 164 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुए तो डच टीम की मैच जीतने की उम्मीदें भी खत्म हो गई।
बता दें कि अपनी इस पारी के दौरान Bas de Leede ने 6 चौके और 2 बेहतरीन छक्के लगाए। दूसरी ओर, अब डच टीम के इस हरफनमौला खिलाड़ी के प्रदर्शन की चर्चा क्रिकेट जगत में काफी देखने को मिल रही है। साथ ही अगर नीदरलैंड टीम को आगामी मैचों में शानदार प्रदर्शन करना है, तो Bas de Leede को गेंद और बल्ले से बड़ी भूमिका निभानी होगी।
Bas de Leede is a fighter.
A game to remember for him against Pakistan. pic.twitter.com/XmELrncr04
— CricTracker (@Cricketracker) October 6, 2023
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच-2 का हाल:
तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 49 ओवर में 286 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। दूसरी ओर, जब नीदरलैंड इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के खिलाफ 41 ओवर में मात्र 205 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच को 81 रनों से गंवा दिया।
ये भी पढ़ें- PAK vs NED: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में जीत से खोला खाता, नीदरलैंड को 81 रनों से हराया