PAK vs NED: हसन अली ने नीदरलैंड को दिया पहला झटका, Max ODowd को 5 रनों पर दिखाया पवेलियन का रास्ता - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NED: हसन अली ने नीदरलैंड को दिया पहला झटका, Max ODowd को 5 रनों पर दिखाया पवेलियन का रास्ता

नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य है।

Pakistan vs Netherlands, 2nd Match (Image Credit- Twitter)
Pakistan vs Netherlands, 2nd Match (Image Credit- Twitter)

CWC 2023, PAK vs NED: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा मैच आज 6 अक्टूबर, शुक्रवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मुकाबले में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को 49 ओवर में 286 रनों पर समेट दिया है।

दूसरी ओर, जब नीदरलैंड इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो छठवें ओवर में पाकिस्तान तेज गेंदबाज हसन अली ने विरोधी टीम को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि हसन ने इनफाॅर्म Max ODowd को 5 रनों पर शाहीन अफरीदी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद Colin Ackermann 11वें ओवर की पहली गेंद पर स्वीप शाॅट मारने के चक्कर में इफ्तिखार अहमद की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक नीदरलैंड ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं, और क्रीज पर इस समय विक्रमजीत सिंह 32 और बास डे लीड 12 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच-2, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम 49 ओवर में 286 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 68 और सऊद शकील ही 68 रनों की बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे। तो वहीं मोहम्मद नवाज ने 39 व शादाब खान ने 32 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं आपको नीदरलैंड की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सबसे ज्यादा 4 विकेट बास डे लीड ने लिए, तो 2 विकेट कोलिन एकरमैन को मिले। इसके अलावा आर्यन दत्त, लोगन वान बीक, व पाॅल वान मीकेरन को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: चूर-चूर हुआ पाकिस्तान का सपना, Asian Games 2023 के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?