PAK vs NED: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में जीत से खोला खाता, नीदरलैंड को 81 रनों से हराया
मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
अद्यतन - Oct 6, 2023 9:24 pm

CWC 2023, PAK vs NED: जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा मैच आज 6 अक्टूबर, शुक्रवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि मुकाबले को पाकिस्तान ने 81 रनों से अपने नाम कर लिया है।
नीदरलैंड को दिए 287 रनों के टारगेट को बचाते हुए, पाकिस्तान को यह मैच जिताने में तेज गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हारिस रउफ (3 विकेट) और हसन अली (2 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया।
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच-2 का हाल:
बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम 49 ओवर में 286 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 68 और सऊद शकील ही 68 रनों की बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे। तो वहीं मोहम्मद नवाज ने 39 व शादाब खान ने 32 रनों का योगदान दिया।
तो वहीं आपको नीदरलैंड की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सबसे ज्यादा 4 विकेट बास डे लीड ने लिए, तो 2 विकेट कोलिन एकरमैन को मिले। इसके अलावा आर्यन दत्त, लोगन वान बीक, व पाॅल वान मीकेरन को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी ओर, नीदरलैंड जब 287 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 41 ओवर में सिर्फ 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड के लिए ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 52 और बास डे लीड ने 67 रनों की बड़ी पारियां खेली। लेकिन इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, हारिस रउफ ने 9 ओवर में 43 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए, तो 2 विकेट हसन अली को भी मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज व शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।
पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराया#BasDeLeede #ImamUlHaq #MohammadNawaz #PAKvsNED #WorldCup #CricTrackerHindi #HarisRauf #Cricket pic.twitter.com/4GmTEZZLao
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) October 6, 2023
ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: चूर-चूर हुआ पाकिस्तान का सपना, Asian Games 2023 के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान