PAK vs NED: पाकिस्तान को बड़ा झटका, टीम की नैया पार लगाने वाले Saud Shakeel 68 रन बनाकर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NED: पाकिस्तान को बड़ा झटका, टीम की नैया पार लगाने वाले Saud Shakeel 68 रन बनाकर हुए आउट

नीदरलैंड की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह बिखर गया है। 

Pakistan vs Netherlands (Image Credit- Twitter)
Pakistan vs Netherlands (Image Credit- Twitter)

CWC 2023, PAK vs NED: जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा मैच आज 6 अक्टूबर, शुक्रवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।

हालांकि, पाकिस्तान का मजबूत बल्लेबाजी क्रम नीदरलैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने बिखरता हुआ नजर आया। बता दें कि नीदरलैंड के गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही पाकिस्तान के टाॅप-3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसमें फखर जमां (12), इमाम उल हक (15) और बाबर आजम (5) जैसे बड़े नाम भी शामिल थे।

लेकिन इसके बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज सऊद शकील (Saud Shakeel) विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी कर, पाकिस्तान की पारी को संभालने का प्रयास करते हैं।

हालांकि, सऊद 28वें ओवर में आर्यन दत्त द्वारा फेंकी गई पहली गेंद को मिस जज कर जाते हैं, और बड़ा शाॅट लगाने के चक्कर में गेंद सीधे साकिब जुल्फीकार के हाथों में चली जाती है। बता दें कि क्रीज पर अच्छे नजर आ रहे है सऊद शकील 52 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान शकील ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच-2

बता दें कि खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 33 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मोहम्मद नवाज (5) और शादाब खान (0) मौजूद हैं। नीदरलैंड की ओर से अभी तक बास डे लीड 2, आर्यन दत्त, लोगन वान बीक, कोलिन एकरमैन व पाॅल वान मीकेरन 1-1 विकेट निकाल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: चूर-चूर हुआ पाकिस्तान का सपना, Asian Games 2023 के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?