CWC 2023: नीदरलैंड ने जीता सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का दिल; भारतीय दिग्गजों के शब्दों से घायल होगी दक्षिण अफ्रीकी टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: नीदरलैंड ने जीता सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का दिल; भारतीय दिग्गजों के शब्दों से घायल होगी दक्षिण अफ्रीकी टीम

स्कॉट एडवर्ड्स ने अकेले के दम पर नीदरलैंड को बोर्ड पर 245 रनों तक पहुंचाया था।

Sachin Tendulkar, Netherlands and Virender Sehwag. (Image Source: Getty Images)
Sachin Tendulkar, Netherlands and Virender Sehwag. (Image Source: Getty Images)

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 15वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर नीदरलैंड (Netherlands) को बधाई दी।

भारत में इस समय खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखे जा चुके हैं, लेकिन अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच 17 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में देखा गया। नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने इस वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 38 रनों की जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोलते ही पूरी क्रिकेट बिरादरी को हैरान कर दिया है।

Sachin Tendulkar और Virender Sehwag ने Netherlands को बधाई दी

इस बीच, सचिन तेंदुलकर ने नीदरलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि इस वर्ल्ड कप में दिलचस्प परिणाम सामने आ रहे हैं! नीदरलैंड का स्कोर एक समय 140/7 था, जिसके बाद उनके कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रनों की आक्रामक पारी के साथ अपनी टीम का नेतृत्व आगे से किया, जो देखने में बेहद शानदार था।

यहां पढ़िए: भारतीय फैंस के खिलाफ ICC उठा सकता है कठोर कदम? PCB ने अपनाया कानूनी रास्ता

महान बल्लेबाज ने आगे कहा इस मैच में नीदरलैंड ने उन्हें सबसे ज्यादा इस चीज से प्रभावित किया कि उन्होंने आसान सिंगल न देकर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को दबाव में रखा। यह जीत और रात उनके लिए यादगार है!

वहीं दूसरी ओर, वीरेंद्र सहवाग ने कहा बहुत खूब! डचों ने क्या शानदार प्रदर्शन किया। मुझे जिस तरह नीदरलैंड ने खेला, वो तरीका बहुत पसंद आया है। स्कॉट एडवर्ड्स ने आखिरी 10 ओवरों में बल्ले से सनसनीखेज प्रदर्शन किया और फिर नीदरलैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

आपको बता दें, लोगान वैन बीक ने इस मैच में तीन विकेट लिए, जबकि रूलोफ़ वैन डेर मेरवे, बास डी लीडे और पॉल वैन मीकेरेन ने दो-दो विकेट झटके और नीदरलैंड की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, स्कॉट एडवर्ड्स ने अकेले के दम पर नीदरलैंड को बोर्ड पर 245 रनों तक पहुंचाया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?