CWC 2023: क्या ऑस्ट्रेलिया की हार के लिए पैट कमिंस हैं जिम्मेदार? सचिन तेंदुलकर ने बताया कंगारूओं ने कहां गंवाया मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: क्या ऑस्ट्रेलिया की हार के लिए पैट कमिंस हैं जिम्मेदार? सचिन तेंदुलकर ने बताया कंगारूओं ने कहां गंवाया मैच

सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की भी सराहना की।

Sachin Tendulkar and Australia. (Image Source: ICC X)
Sachin Tendulkar and Australia. (Image Source: ICC X)

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में उनके पहले मैच में भारत के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में छह विकेट की मात झेलनी पड़ी। जिसके लिए महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar ने विराट कोहली के ड्रॉप कैच को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के रणनीतिक फैसले और टीम कॉम्बिनेशन इसके लिए जिम्मेदार हैं।

दरअसल, मिचेल मार्श द्वारा 12 रनों पर ड्रॉप किए जाने के बाद विराट कोहली ने 85 रनों की शानदार पारी खेली और साथ ही केएल राहुल (97*) के साथ 165 रनों की साझेदारी कर मेन इन ब्लू को 6 विकेट की रोमांचक जीत दिलाई।

Sachin Tendulkar ने बताया ऑस्ट्रेलिया से कहां हुई गलती

इस बीच, टीम इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की हार पर अपने विचार साझा करते हुए, 2011 वर्ल्ड कप विजेता सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इस मैच का टर्निंग पॉइंट टॉस ही था, जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर बड़ी गलती कर दी।

यहां पढ़िए: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीताऊ पारी खेलने वाले केएल राहुल को लेकर अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान

भारत के महान बल्लेबाज ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उनके बाएं-हाथ के स्पिनर एश्टन एगर की कमी बुरी तरह महसूस हुई, जो पिंडली की चोट के कारण जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने CWC 2023 में विजयी शुरुआत के लिए टीम इंडिया को बधाई देते हुए विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की भी सराहना की।

टीम इंडिया को CWC 2023 में अच्छी शुरुआत के लिए बधाई: Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने X पर लिखा: “मैं ऑस्ट्रेलिया को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देख हैरान रह गया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें 199 रनों पर ऑलआउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मुझे लगा कि उन्हें चेन्नई की पिच पर बाएं-हाथ के स्पिनर की कमी खली।

विराट और राहुल के बीच साझेदारी ने हमारे लिए मैच जीत लिया। उन्होंने बहुत चतुराई से अपना समय लिया और कुछ शानदार शॉट लगाने में सफल रहे। इस मैच के दूसरे भाग में गेंद निश्चित रूप से बेहतर तरीके से बल्ले पर आई। टीम इंडिया को CWC 2023 में अच्छी शुरुआत के लिए बधाई।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?