CWC 2023: भारत के खिलाफ श्रीलंका की शर्मनाक हार के बाद SLC ने दिया कोचिंग स्टाफ को बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: भारत के खिलाफ श्रीलंका की शर्मनाक हार के बाद SLC ने दिया कोचिंग स्टाफ को बड़ा झटका

श्रीलंकाई टीम इस समय CWC 2023 की अंकतालिका में चार अंको के साथ सातवें स्थान पर है।

Sri Lanka Cricket team (Image Credit- Twitter X)
Sri Lanka Cricket team (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) बोर्ड ने भारत के खिलाफ 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में श्रीलंका की एकतरफा 302 रनों की हार के बाद पूरे कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।

आपको बता दें, श्रीलंका क्रिकेट टीम को जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले सात मैचों में से पांच में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ हरा का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक केवल नीदरलैंड और इंग्लैंड को हराया है।

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं से मांगा स्पष्टीकरण

अब जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के आखिरी दो मैच बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ हैं और अगर वे इस टूर्नामेंट में टॉप-8 में बने चाहते हैं, और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफिकेशन सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

यहां पढ़िए: बीच World Cup 2023 में हुई ED की एंट्री, मैच के टिकटों से जुड़ा है पूरा मामला

ESPNCricinfo के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने एक बयान में कहा, “वर्ल्ड कप में श्रीलंका का हालिया प्रदर्शन और चौंकाने वाली हार ने टीम की तैयारी, रणनीतियों और प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। SLC प्रबंधन ने ऑफिसियल कर्मचारियों को मानदंडों और विनियमों के अनुसार अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने में कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया है। लेकिन SLC दृढ़ता से जवाबदेही, पारदर्शिता और किसी भी मुद्दे को तुरंत गौर करने और समाधान करने के महत्व में विश्वास करता है।”

आपको बता दें, श्रीलंका का जारी वर्ल्ड कप 2023 अगला मैच 6 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ है, और उनका अंतिम लीग गेम 9 नवंबर को बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ है। श्रीलंकाई टीम इस समय CWC 2023 की अंकतालिका में चार अंको के साथ सातवें स्थान पर है।

यहां देखिए श्रीलंका का वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड:

कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कुसल परेरा, पाथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?