विराट सचिन

वर्ल्ड कप 2023 : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में आठवीं बार किया यह कारनामा

तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के सबसे ज्यादा 7 बार बनाये गए एक वर्ष में 1000 रनों के कीर्तिमान को पार कर लिया है।

Virat Kohli and Sachin Tendulkar. (Image Source: Getty Images)
Virat Kohli and Sachin Tendulkar. (Image Source: Getty Images)

टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला खेल रही है। इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 88 रनों की पारी खेली। इसी पारी के साथ बल्लेबाज विराट कोहली ने आज श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 7 बार बनाये गए एक वर्ष में 1000 रनों के कीर्तिमान को पार कर लिया है। विराट कोहली ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रनों के आंकड़े को छू लिया है और उन्होंने 8 बार एक साल में यह कारनामा हासिल किया है। इस मामले में विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने साल 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे क्रिकेट में 1000 रन बनाये थे लेकिन अब विराट कोहली ने 8 बार इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। विराट कोहली ने 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2023 में 1000 रन वनडे क्रिकेट में बनाए है। विराट कोहली के लिए यह वर्ल्ड कप अभी तक बेहतरीन रहा है। इस टूर्नामेंट में अब तक वो 400 से अधिक रन बना चुके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने की है धमाकेदार वापसी

विराट कोहली ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। साल 2020 से 2022 तक उनका खराब दौर बल्लेबाजी में चला था। उन्होंने इन तीन सालों में 23 मुकाबलों में मिलकर 1000 रन नहीं बनाये थे लेकिन इस साल उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। अभी तक खेले गए 23 मुकाबलों में उन्होंने 1000 से अधिक रन बना लिए है।

विराट कोहली ने अपने करियर में साल 2017 में सबसे ज्यादा 1460 वनडे रन बनाये थे, जिसमें उन्होंने 6 शतक जड़े थे। विराट कोहली अपने वनडे करियर में अभी तक 288 मुकाबले खेले है, जिसमें उनके नाम 13500 से अधिक रन है। विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ेंगे तो उनके बराबर पहुँच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Cricket Buzz: 2 नवंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

close whatsapp