CWC 2023: पाकिस्तान की लगातार चौथी हार और बाबर का पारा सातवें आसमान पार, मोहम्मद नवाज हुए गुस्से का शिकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: पाकिस्तान की लगातार चौथी हार और बाबर का पारा सातवें आसमान पार, मोहम्मद नवाज हुए गुस्से का शिकार

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 48वें ओवर में मोहम्मद नवाज बाबर आजम के गुस्से का शिकार हुए।

Babar Azam. (Image Source: Twitter)
Babar Azam. (Image Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका ने जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के अब तक सबसे रोमांचक मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में पांचवी जीत दर्ज की। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) बेहद गुस्से में नजर आए।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दबाव में अपना संयम बनाए रखा और 27 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान को एक विकेट से पछाड़कर इतिहास रचा। यह वर्ल्ड कप में 1999 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत है।

Babar Azam के गुस्से का शिकार हुए Mohammad Nawaz

इस रोमांचक मुकाबले में स्टार स्पिनर केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए विजयी रन बनाए, जिसके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने अपने स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) पर अपना आपा खो दिया। जीत के लिए 271 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पास केवल एक विकेट बच था, ऐसे में केशव महाराज ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

यहां पढ़िए: CWC 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार के साथ पाकिस्तान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

लेकिन मैच के बाद बाबर आजम मोहम्मद नवाज से नाराज हो गए, और बीच मैदान में चिल्लाने लगे। यह घटना दक्षिण अफ्रीका की पारी के 48वें ओवर में हुई। पाकिस्तान के सभी तेज गेंदबाजों का कोटा पूरा हो गया था, और बाबर के पास अंतिम तीन ओवरों में स्पिनरों से गेंदबाजी कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जिसके परिणामस्वरूप नवाज मुकाबले का अपना 7वां ओवर फेंकने आए और दूसरी गेंद लेग साइड पर शॉर्ट गेंद डाली, जिसमें बैकवर्ड स्क्वेयर लेग नहीं था।

फिर क्या था, केशव महाराज गेंद को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के बाहर हिट करने के लिए बैकफुट पर गए और अपनी टीम के लिए मैच जीत लिया, क्योंकि डीप स्क्वेयर लेग फील्डर गेंद को बॉउंड्री तक जाने से रोक न सका। जिसके बाद बाबर का गुस्सा नवाज पर फुट पड़ा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखिए वो वीडियो:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?