CWC 2023: रन चुराते हुए रन-आउट से बचे नवीन-उल-हक, तो केएल राहुल पर लाल-पिले हुए विराट कोहली; वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: रन चुराते हुए रन-आउट से बचे नवीन-उल-हक, तो केएल राहुल पर लाल-पिले हुए विराट कोहली; वीडियो हुआ वायरल

जब नवीन-उल-हक बल्लेबाजी करने आए, पूरा कोटला स्टेडियम कोहली के नारों से गूंज उठा।

Virat Kohli and Naveen-ul-Haq. (Image Source: Twitter/X)
Virat Kohli and Naveen-ul-Haq. (Image Source: Twitter/X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने अर्धशतक लगाया, वहीं टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या के खाते में दो विकेट आए।

कोटला में हुआ Virat Kohli- Naveen-ul-Haq का सामना-सामना

इस बीच, भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का मुख्य आकर्षण Virat Kohli और Naveen-ul-Haq हैं, क्योंकि आईपीएल 2023 विवाद के बाद ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने आए हैं। कोटला स्टेडियम पूर्व भारतीय कप्तान का घरेलू मैदान है, और उम्मीद के मुताबिक फैंस ने नवीन-उल-हक को जमकर टारगेट किया। दरअसल, जब नवीन-उल-हक दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, पूरा कोटला स्टेडियम कोहली के नारों से गूंज उठा।

खैर, ये तो हुई फैंस की बात, लेकिन विराट कोहली खुद नवीन का शिकार न कर पाने से बहुत निराश हो गए। हुआ यूं कि अफगानिस्तान टीम की पारी के 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने नवीन-उल-हक ने दो रन दे दिए, जिससे कोहली बिल्कुल भी खुश नहीं हुए।

नवीन ने चुराए रन तो राहुल पर लाल-पिले हुए कोहली

दरअसल, नवीन ने फाइन लेग की ओर यॉर्कर फ्लिक किया, हालांकि दो रन मिलना मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन अफगानी तेज गेंदबाज ने दौड़ लगाई और पूरी लंबाई में गोता लगाते हुए दो रन चुरा लिए, और इसमें कोहली के थ्रो और विकेटकीपर केएल राहुल की लापरवाही ने उनकी मदद की।

कोहली ने फाइन लेग पर गेंद पकड़ी, और केएल राहुल की ओर फेंका, लेकिन थ्रो में उतना दम नहीं था, और फिर विकेटकीपर भी उसे ठीक से नहीं पकड़ पाए, नतीजन नवीन को दो रन मिल गए। जिसके बाद भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार गुस्से में राहुल को घूरते हुए नजर आए। नवीन ने इस मैच में नाबाद 9 रन बनाए।

https://twitter.com/Engineer_Kick/status/1712088370439147554

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?