ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम CWG 2022 की ओपनिंग सेरेमनी कर सकती है मिस! जानिए क्यों

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम CWG 2022 में स्वर्ण पदक जीतना चाहती है।

Advertisement

Australia Women. (Photo by Hannah Peters/Getty Images)

महिला क्रिकेट 29 जुलाई को बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है, जब भारत का सामना एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया से होगा। आपको बता दें, 24 साल के अंतराल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है, हालांकि यह महिला क्रिकेट के लिए डेब्यू संस्करण होगा, जहां 8 टीमों के बीच 16 T20I मैच खेले जाने हैं, और CWG 2022 का फाइनल 7 अगस्त को खेला जाना है।

Advertisement
Advertisement

सभी आठ टीमों को दो समूहों में बांटा गया है, जहां ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान और बारबाडोस को ग्रुप ए में रखा गया है, वहीं इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को ग्रुप बी में रखा गया है। महिला क्रिकेट के लिए राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) का आगाज 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाली भिड़ंत के साथ होगा।

ऑस्ट्रेलिया CWG 2022 के पहले मैच में भारत देना चाहता है मात

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के कथित तौर पर भारत के खिलाफ उनके महत्वपूर्ण मैच को ध्यान में रखते हुए 28 जुलाई को होने वाले उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेने की संभावना है। खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया अपनी तैयारियों के कारण ओपनिंग सेरेमनी से बाहर रहने के फैसला कर सकती हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कोच शेली निट्स्के ने कहा: “राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। यह महिला क्रिकेट का राष्ट्रमंडल खेलों में डेब्यू है, और यह हमारे लिए बिल्कुल नया अनुभव है, जिसे लेकर हम सभी बहुत उत्साहित है। हम इस टूर्नामेंट में अपना शतप्रतिशत और सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक है। उम्मीद है कि हम CWG 2022 में पहला स्वर्ण पदक जीतेंगे।”

मुख्य कोच ने आगे कहा: “कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले टी-20 महिला टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बहुत ज्यादा सम्मानित महसूस कर रही हैं। यह उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का खास मंच है। हम वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज जैसी प्रतियोगिताएं खेलते हैं, लेकिन CWG अलग है। पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना हमारे लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

 

Advertisement