वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों की IPL 2022 में उपलब्धता पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने जारी किया बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों की IPL 2022 में उपलब्धता पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने जारी किया बयान

आगामी IPL 2022 में वेस्टइंडीज के कुल 17 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

West Indies. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
West Indies. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन का बिगुल IPL 2022 मेगा ऑक्शन के साथ बज चुका है। IPL 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया गया, जहां सभी 10 टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड्स पूरे कर लिए हैं, और अब तो बस IPL 2022 के कार्यक्रम के घोषणा की देर हैं।

हालांकि, IPL फ्रेंचाइजियों के लिए विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता एक बड़ा मुद्दा हैं, जिस पर उन्हें 14 फरवरी को बड़ी रहत मिली हैं, क्योंकि क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने पुष्टि कर दी है कि उनके सभी खिलाड़ी आगामी IPL 2022 में पूरी अवधि के लिए उपलब्ध होंगे। आगामी IPL 2022 के मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

बता दें, इस बार IPL 2022 मेगा ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें 67 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, वहीं इस IPL 2022 में वेस्टइंडीज के 17 खिलाड़ी भाग लेने वाले है, इसलिए CWI का यह फैसला न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि फ्रेंचाइजियों के लिए भी बहुत बड़ी राहत देने वाला हैं।

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने IPL 2022 के लिए दिखाई हरी झंडी

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड प्रत्येक वर्ष अपने आईसीसी कैलेंडर में IPL के लिए एक खिड़की आवंटित करता है, और अपने रिटेनर अनुबंधों में खिलाड़ियों को इसकी गारंटी भी देता हैं। इस साल भी चीजे सामान हैं, इसलिए वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी आगामी IPL 2022 में भाग लेने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हैं।

इस बीच, CWI अध्यक्ष रिकी स्कीट ने IPL 2022 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों द्वारा चुने गए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए IPL को दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे आकर्षक लीग के रूप में सम्मानित किया।

रिकी स्कीट ने आगे कहा IPL 2022 के लिए वेस्टइंडीज के 17 खिलाड़ियों का चुनाव वेस्टइंडीज में उभरते प्रतिभा में विश्वास को दिखाता है। CWI अध्यक्ष ने अंत में कहा उन्हें विश्वास है कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विदेशों में गुणवत्ता वाले रोजगार की तलाश के साथ-साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट सिस्टम के भीतर रचनात्मक और सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए तैनात भी किए जा सकते हैं।

वेस्टइंडीज 17 खिलाड़ी होंगे IPL 2022 का हिस्सा, ये रही खिलाड़ियों की सूचि –

आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, शिमरॉन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, कायरन पोलार्ड, सुनील नारायण, ओडियन स्मिथ, ड्वेन ब्रावो, रोवमन पावेल, अल्जारी जोसेफ, इविन लुईस, डोमिनिक ड्राक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, फैबियन एलेन, ओबेड मैकॉय, काइल मेयर्स।

 

close whatsapp