फ्लोरिडा में खेले जाने वाले अंतिम दो T20I मैचों को लेकर आई बड़ी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

फ्लोरिडा में खेले जाने वाले अंतिम दो T20I मैचों को लेकर आई बड़ी खबर

वेस्टइंडीज बनाम भारत T20I सीरीज के अंतिम दो मैच 6 और 7 अगस्त को फ्लोरिडा में खेले जाने हैं।

West Indies vs India (Image Source: Twitter)
West Indies vs India (Image Source: Twitter)

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के अंतिम दो मैचों की मेजबानी के लिए बैकअप विकल्पों की योजना बना रहा है। आपको बता दें, वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच इस समय खेली जा रही पांच मैचों टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के अंतिम दो मैच 6 और 7 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में आयोजित किए जाने हैं।

फ्लोरिडा में खेल जाने वाले T20I मैचों के लिए दोनों टीमों को अब तक अमेरिकी वीजा नहीं मिला है, इसलिए अब क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) कथित तौर पर प्लान बी पर काम रहा है, मतलब कि मेजबान देश का क्रिकेट बोर्ड इन दो मैचों की मेजबानी कैरेबियन में ही करने की योजना बना रहा है।

CWI अंतिम दो T20I मैचों के लिए अन्य विकल्प तलाश कर रहा है

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के एक सूत्र ने खुलासा किया है कि भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सेंट किट्स में फ्लोरिडा की यात्रा करने के लिए वीजा दस्तावेज प्राप्त करने थे, लेकिन अब शायद उन्हें इन दस्तावेजो के लिए त्रिनिदाद वापस जाना होगा, अगर उन्हें वीजा के लिए मंजूरी मिल जाती है, तभी वे अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं। सूत्र ने बताया कि दोनों टीमें अगले दो मैचों के लिए सेंट किट्स पहुंच गई हैं।

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के एक सूत्र ने क्रिकबज के हवाले से बताया: “कैरेबियन में अंतिम दो T20I मैचों की मेजबानी होने की संभावना नहीं है, लेकिन वीजा मुद्दे को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

हालांकि, CWI वीजा मुद्दे के चलते पहले से ही अन्य विकल्प तलाश रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह मामला सुलझ जाएगा और मैच फ्लोरिडा में ही खेले जाएंगे। CWI के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा: “हम लंबित वीजा प्राप्त करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन साथ ही इन मैचों के लिए अन्य विकल्प भी तलाश कर रहे हैं।”

आपको बता दें, भारत इस समय पांच मैचों की T20I सीरीज में वेस्टइंडीज से 1-0 से आगे चल रहा है, जबकि दूसरा मैच 1 अगस्त को खेला जाना है, जहां मेजबान टीम घरेलू सीरीज में वापसी की उम्मीद से मैदान में उतरेगा।

close whatsapp