क्या मजाक है, विराट के जूते के बराबर भी नहीं है बाबर: दानिश कनेरिया ने भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान को किया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या मजाक है, विराट के जूते के बराबर भी नहीं है बाबर: दानिश कनेरिया ने भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान को किया ट्रोल

भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था जबकि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

Virat Kohli and Babar Azam. (Image Source: X)
Virat Kohli and Babar Azam. (Image Source: X)

आज यानी 9 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने बाबर आजम की जमकर बेज्जती की है।

दानिश कनेरिया ने विराट कोहली के साथ हो रही बाबर आजम की तुलना को लेकर अपना पक्ष रखा। उनके मुताबिक इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच तुलना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है क्योंकि विराट कोहली पाकिस्तान टीम के कप्तान से हर मामले में काफी ऊपर है।

दानिश कनेरिया ने कहा कि, ‘जैसे ही बाबर आजम शतक जड़ते हैं अगले दिन उनकी तुलना विराट कोहली से होने लगती है। विराट के जूते के बराबर भी नहीं है बाबर आजम। USA के गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें काफी परेशान होते हुए देखा गया था। जैसे ही पाकिस्तानी कप्तान 40 रन पर पहुंचे वो आउट हो गए। उन्हें आखिर तक रुकना चाहिए था और मैच जिताना चाहिए था। पाकिस्तान ने यह मुकाबला एक तरफा ही अपने नाम किया होता।’

बता दें, USA के खिलाफ बाबर आजम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 43 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी।

भारत पाकिस्तान को करारी शिकस्त देगा: दानिश कनेरिया

दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि, ‘भारत पाकिस्तान को करारी शिकस्त देगा। पाकिस्तान के पास यह काबिलियत नहीं है कि वो भारत को मात दे सके। जब भी पाकिस्तान वर्ल्ड कप में आते हैं तो उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की जाती है। सभी लोग यही कहते हैं कि टीम की गेंदबाजी उनको मैच जीता देगी लेकिन पहला मैच उसी की वजह से पाकिस्तान को हारना पड़ा।’

भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था जबकि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब आगामी मुकाबला दोनों टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?