श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका को मिली जमानत, दुष्कर्म के लगाए गए थे आरोप

दनुष्का गुनाथिलका को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 6 नवंबर को तड़के ससेक्स स्ट्रीट पर हयात रीजेंसी होटल से गिरफ्तार किया था, जब उनके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

Danushka Gunathilaka (Image Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान दुष्कर्म के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में हिरासत में लिए गए श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका को जमानत मिल गई है। बता दें, कुछ दिन पहले ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLCB) ने गुनाथिलका की कमजोर आर्थिक हालात का हवाला देते हुए कहा था कि वो उनकी कानूनी खर्च का वहन करेंगे। श्रीलंका बोर्ड के समर्थन में आने के बाद ही गुणातिलका की जमानत संभव हो पाई है। बता दें, जमानत के लिए $150,000 की पेशकश की गई है।

Advertisement
Advertisement

दनुष्का गुनाथिलका को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 6 नवंबर को तड़के ससेक्स स्ट्रीट पर हयात रीजेंसी होटल से गिरफ्तार किया था, जब उनके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का अभियान पूरी तरह से समाप्त हो चुका था और टीम गुनाथिलका को ऑस्ट्रेलिया में ही छोड़कर अपने देश के लिए रवाना हो गई। उन्हें 11 रातों के लिए हिरासत में लिया गया था।

लेकिन क्रिकेटर को तब जमानत दे दी गई जब उनके वकील मुरुगन थंगराज ने न्यू साउथ वेल्स के सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। इससे पहले अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी क्योंकि पुलिस ने दलील दी थी कि आरोपी क्रिकेटर की रिहाई से शिकायतकर्ता की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

मुरुगन थंगराज ने अदालत को दिया आश्वासन

हालांकि, थंगराज ने अदालत को आश्वासन दिया कि गुनाथिलका को श्रीलंका क्रिकेट संघ और श्रीलंकाई सरकार द्वारा समर्थन दिया जा रहा था और अगर वह अपनी जमानत का उल्लंघन करता है, तो निश्चित रूप से उसका करियर खत्म हो जाएगा।

प्रतिवादी की दलील सुनने के बाद मजिस्ट्रेट जेनेट वाहलक्विस्ट ने 1,50,000 डॉलर की जमानत राशि समेत अन्य शर्तों पर जमानत दे दी। आरोपी को शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू बनाए रखते हुए रोजाना पुलिस को रिपोर्ट करना होगा। उन्हें टिंडर और अन्य डेटिंग एप्लिकेशन जैसे प्लेटफार्मों का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। बता दें, श्रीलंकाई क्रिकेटर पीड़िता से ऑनलाइन डेटिंग एप में ही मिला था।

Advertisement