‘यह सभी बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण था’ Nassau County स्टेडियम की पिच को लेकर डैरेन सैमी
जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरुआती मैच न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए Nassau County इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए थे।
अद्यतन - जून 21, 2024 7:52 अपराह्न

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जा रहे जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूयाॅर्क में बनकर तैयार हुआ Nassau County International Cricket Stadium की पिचें काफी ज्यादा चर्चा में रही थीं। क्रिकेट फैंस को इस मैदान पर कई लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले।
मैदान की पिच से असमान उछाल, गति और कभी-कभी गेंद का रुककर आना, बल्लेबाजी के लिए काफी डरावना था। इस मैदान पर एक-दो खिलाड़ियों के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट के सूरमा भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।
दूसरी ओर, अब इस स्टेडियम की पिच को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर, कप्तान व वर्तमान टीम के हेड कोच डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने बड़ा बयान दिया है। सैमी का कहना है कि इस तरह के विकेट पर रन बनाना सभी बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण था।
Nassau County की पिच को लेकर डैरेन सैमी ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में वेस्टइंडीज के यूएसए के खिलाफ मैच से पहले डैरेन सैमी ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- मैंने अमेरिका में पिचें देखी और मैं निश्चित रूप से न्यूयॉर्क में खेलना नहीं चाहूंगा। मैं आपको यह पहले ही बता दूंगा। यहां पर रन बनाना, सभी बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण था।
लेकिन अगर आप यहां पर टूर्नामेंट होने को मौटे तौर पर देखें, तो अमेरिका और कैरेबियन की सह-मेजबानी का पूरा आयडिया खेल को व्यापक बनाना था, और मैंने अमेरिका में जो देखा वह उत्साहवर्धक था। जाहिर है, USA सुपर 8 में है और इससे खेल का विकास होगा, एक नए क्षेत्र से नए प्रशंसक आएंगे।
दूसरी ओर, आपको वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के जारी टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सुपर 8 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेला था, जिसमें उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
तो वहीं अगर कैरेबियाई टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे अपने आगामी मैच में यूएसए के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच 22 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।