दासुन शनाका और शिखर धवन के बीच क्या हुई बातचीत?

दासुन शनाका टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद शिखर धवन से बातचीत करते नजर आए थे।

Advertisement

Image Credit-Getty Images

भारत-श्रीलंका के बीच खत्म हुई सीरीज ने क्रिकेट जगत में काफी सुर्खियां बटोरी। दासुन शनाका सहित कई श्रीलंका के खिलाड़ियों का शिखर धवन से बातचीत का वीडियो सामने आया है जिसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित दिखे। वहीं, अब इस बातचीत को लेकर खुद कप्तान दासुन शनाका ने बयान दिया है।

Advertisement
Advertisement

तो धवन से की दासुन शनाका ने ये बात

क्रिकेट में सबसे ज्यादा अहमियत टैलेंट और अनुभव की होती है और ये दोनों ही धवन के पास है। धवन ने अपना अनुभव श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ भी साझा किया। ये सारी बातचीत टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद हुई, जिसका वीडियो भी BCCI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

*दासुन शनाका ने शिखर धवन से किए कई सवाल।
*शनाका ने धवन से पूछा- आप कैसे करते हैं मैच की तैयारी।
*धवन से शनाका ने उनके गेम प्लान की भी ली जानकारी।
*शनाका ने शिखर धवन के अनुभव की जमकर तारीफ।

भारतीय खिलाड़ियों को लेकर क्या बोले दासुन शनाका?

भारत के साथ हुई सीरीज में लंका की टीम को काफी फायदा हुआ है। श्रीलंका को कई ऐसे खिलाड़ी मिले हैं जो टीम को जीत दिलाने का दम रखते हैं। इसके साथ ही टीम को उन खिलाड़ियों की भी पहचान हो गई है, जो टी-20 वर्ल्ड कप में अहम रोल निभा सकते हैं।

*दासुन शनाका ने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ।
*भारतीय खिलाड़ियों की मैदान पर होती है सकारात्मक सोच- शनाका।
*सीरीज खेलने के लिए शनाका ने BCCI का किया धन्यवाद।
*श्रीलंका ने टी-20 सीरीज को 2-1 से किया अपने नाम।
*कप्तान के तौर पर दिग्गजों ने की दासुन शनाका की प्रशंसा।

सीरीज से पहले विवादों में थी श्रीलंका टीम

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम काफी विवादों में थी, जिसका कारण मैदान और उसके बाहर होने वाली कई चीजें थी।

*टीम को इंग्लैंड दौरे पर मिली थी हार।
*सीरीज से ठीक पहले 3 प्रमुख खिलाड़ी हुए थे बैन।
*खिलाड़ियों का पैसों को लेकर चल रहा था बोर्ड से विवाद।

Advertisement