अनुष्का शर्मा विराट कोहली

“मुझे इस इंसान से प्यार है…. मेरी बेटियों को इस बात की चिंता है कि….”- अनुष्का शर्मा ने विराट पर लुटाया जमकर प्यार

टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली दो पोस्ट साझा शेयर की।

Virat Kohli (Photo Source: X)
Virat Kohli (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 11 साल के लंबे ICC सूखे को खत्म किया। इस जीत के बाद पूरा देश अभी जश्न मनाने में मशगूल है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दो पोस्ट साझा किया है, जो क़ाफी तेजी से वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर किए दो पोस्ट

अभिनेत्री ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली दो पोस्ट साझा की। पोस्ट में उनके पति विराट कोहली हाथ में ट्रॉफी और कंधे पर तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और… मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बहुत खुशी है। मेरे लिए इस जश्न को मनाइए।। जाइए और स्पार्कलिंग वॉटर पीजिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

वहीं, दूसरे पोस्ट में अनुष्का ने टीम इंडिया की तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि, “जब हमारी बेटी ने सभी खिलाड़ियों को रोते हुए देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि उन्हें गले लगाने वाला कोई क्यों नहीं है…मेरे प्यारी बेटी, उन्हें 150 करोड़ लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि!! चैंपियंस – बधाई!!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

इससे पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद, विराट कोहली ने अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट बात करते वक्त काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

बात मुकाबले की करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 76 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 176 रन बोर्ड पर लगाए थे, उनके अलावा अक्षर पटेल ने 47 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी और टीम इंडिया यह मैच 7 रन के अंतर से जीती।

close whatsapp