इस समय के कमेंटेटर को नहीं पता है कि कमेंट्री कैसे की जाती है: डेविड लॉयड - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस समय के कमेंटेटर को नहीं पता है कि कमेंट्री कैसे की जाती है: डेविड लॉयड

डेविड लॉयड ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इस समय जिस तरीके की कमेंट्री की जाती है वो बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

David Lloyd
David Lloyd. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

डेविड लॉयड ने इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट मुकाबले और 8 वनडे मैच खेले हैं। हालांकि डेविड लॉयड के चर्चे उनकी कमेंट्री को लेकर ज्यादा होते हैं। साल 1999 में डेविड लॉयड ने स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करना शुरू किया था। उनको क्रिकेट का काफी ज्ञान है और वो उतनी ही अच्छी तरह से इस खेल के बारे में सभी को बताते हैं।

डेविड लॉयड ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इस समय जिस तरीके की कमेंट्री की जाती है वो बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उनके मुताबिक आज के समय के कॉमेंटेटर आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक सभी कमेंट्री करने वालों को इस चीज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि कैसे खेल को लोगों के लिए और भी आसान किया जा सकता है।

डेविड लॉयड ने टेलीग्राफ को बताया कि, ‘आंकड़े बिल्कुल भी नहीं। मैं चीजों को सुनता रहता हूं लेकिन हमको चीजों को और भी आसान कर देना चाहिए ताकि जो भी लोग मुकाबला देख रहे हैं उनको कोई भी परेशानी ना हो। उनकी ग्रिप..भगवान के लिए इसे आराम दें। कितने लोग आंकड़े पढ़ते हैं? अच्छी बात है लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। लोग ऐसा ज्यादा तब करते हैं जब उनके पास इस चीज का ज्ञान बिल्कुल भी ना हो कि उस समय क्या चल रहा है।

आपके पास एक ऐसा भी व्यक्ति है जो आंकड़ों को पढता है और उसके लिए उसे पैसे भी मिलते हैं। अगर बात आंकड़ों की है तो वो आपको बता देगा।’

आज के समय में काफी कमेंटेटर कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं: डेविड लॉयड

डेविड लॉयड ने आगे कहा कि, ‘आज के समय में 9 या 10 कमेंटेटर कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं जो कि बहुत ज्यादा है। कॉमेंटेटर को चीजों को देखकर ही कमेंट्री करनी चाहिए। एक बहुत ही बड़ा नियम यह है कि जब गेंदबाज अपना रन अप शुरू करता है तब कमेंटेटर को बातचीत नहीं करनी चाहिए।

अगर आप तब ऐसा कह रहे हैं कि जिमी 5 साल पहले इस मुकाबले में इसी मैदान पर ऑफ स्टंप अपनी जगह से हट गया था तब यह बहुत ही गलत बात है। चुप रहने से आप की वैल्यू और शांत हो जाती है।’

close whatsapp