दूसरे वनडे मैच से पहले डेविड मिलर पर टूटा दुखों का पहाड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे वनडे मैच से पहले डेविड मिलर पर टूटा दुखों का पहाड़

मिलर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए इस खबर को साझा किया।

David Miller. (Photo Source: Instagram/davidmillersa12)
David Miller. (Photo Source: Instagram/davidmillersa12)

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल उनके करीबी दोस्त की बेटी एने का शनिवार (8 अक्टूबर) को निधन हो गया। मिलर इस वक्त भारत में है और घरेलू टीम के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज में खेल रहे हैं। रांची में होने वाले दूसरे वनडे से पहले, मिलर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दुःखद खबर साझा की।

इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में डेविड मिलर एने के साथ नजर आ रहे हैं। अने कुछ मौकों पर स्टेडियमों में भी नजर आई थी। कई मौकों पर मिलर उसे स्टेडियम में भी ले गए। इस बीच कई लोगों ने सोचा कि वह मिलर की बेटी है,लेकिन बाद इस बात की  पुष्टि की गई है कि वह क्रिकेटर की करीबी दोस्त की बेटी है।

मिलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, ”मेरी स्कट मैं तुम्हें बहुत ज्यादा मिस करूंगा! तुम फाइट करने के जुनून को एक अलग लेवल तक ले गई। हमेशा शानदार तरीके से पॉजिटिव रही और चेहरे पर मुस्कान रहा। तुमने मुझे काफी कुछ सिखाया है।”

यहां देखिए डेविड मिलर का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dave Miller (@davidmillersa12)

डेविड मिलर के बारे में बात करें तो वो इस वक्त अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुए टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी और शतक भी लगाया था। वहीं इसके अलावा उन्होंने वनडे सीरीज के पहले मैच में भी नाबाद 75 रन बनाए थे। इससे पहले वो आईपीएल 2022 में भी शानदार लय में दिखे थे।

मिलर ने अबतक कुल 147 वनडे और 107 टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 41 की औसत से 3614 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने टी-20 में उन्होंने 2069 रन बनाए हैं। T20I में उनके नाम दो शतक और अर्धशतक दर्ज है।

close whatsapp