ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को नहीं हैं हार का कोई गम, मस्त कॉफी बनाकर कर रहे हैं टाइम पास! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को नहीं हैं हार का कोई गम, मस्त कॉफी बनाकर कर रहे हैं टाइम पास!

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने किया इंस्टा लाइव।

Marnus Labuschagne (Image Credit- Instagram)
Marnus Labuschagne (Image Credit- Instagram)

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम का आगाज हार के साथ हुआ है, जहां पहले टेस्ट मैच में पैट कमिंस की टीम को रोहित की सेना ने बुरी तरह मात दी। लेकिन शायद मेहमान टीम को इस हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, जिसका नजारा खुद डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाया।

3 दिन में ही मैच हार गई ऑस्ट्रेलिया टीम

जी हां, पहला टेस्ट मैच महज और महज 3 दिन में ही पूरा हो गया, जहां टीम इंडिया की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी में विफल रही है और टीम इंडिया ने इस मैच को एक पारी और 132 रनों से अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया टीम को हार-जीत से कोई मतलब नहीं है शायद

*ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने किया इंस्टा लाइव।
*वॉर्नर के इस इंस्टा लाइव में बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बना रहे थे कॉफी।
*मार्नस लाबुशेन को कॉफी बनाना और पीना काफी ज्यादा ही पसंद आता है।
*लाइव के दौरान खिलाड़ियों में नहीं दिख रही थी कोई भी हार की निराशा।

डेविड वॉर्नर ने कुछ समय पहले इंस्टा पर ये लाइव किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

मैच के बाद रोहित शर्मा का एक खास वीडियो आया सामने

दूसरी ओर पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और आर अश्विन का एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से बात कर रहते थे और मैच की अहम कड़ी पर फोकस कर रहे थे। अब इस टेस्ट सीरीज का दूसर मैच 17 फरवरी से शुरू होगा, ये मैच दिल्ली में खेला जाएगा और इस मैच को लेकर दोनों टीमों में बदलाव हो सकते हैं।

दोनों की बातचीत वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp