टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर डेविड वॉर्नर ने भी दी बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर डेविड वॉर्नर ने भी दी बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वाटर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 1-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

David Warner poses with the Allan Border Medal. (Photo by Graham Denholm/Getty Images)
David Warner poses with the Allan Border Medal. (Photo by Graham Denholm/Getty Images)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से मात देकर पहली बार ओलंपिक के इतिहास में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। महिला हॉकी टीम की तरफ से यह प्रदर्शन बेहद खास है और इसी कारण पूरे देश से उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी जा रही है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें जीत की बधाई दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीमों की भिड़ंत टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में हुई जिसमें भारतीय टीम ने विश्व नंबर 2 टीम को मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

डेविड वॉर्नर ने अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के ट्वीट को रीट्विट करते हुए हुए भारतीय महिला टीम को बधाई देने के साथ उन्होंने अपनी हमवतन टीम के खेल की भी सराहना की। सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ हमारी टीम ने इतिहास रच दिया है। वहीं, वॉर्नर ने लिखा कि हमारी टीम ने भी शानदार खेल दिखाया, हम भारत को आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं।

यहां पर देखिए वॉर्नर का ट्वीट

वॉर्नर लगातार ओलंपिक खिलाड़ियों का बढ़ा रहे हौसला

हाल में ही बांग्लादेश के दौरे पर टी-20 सीरीज खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम को ढाका से मिचल स्टार्क के भाई का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया था। ब्रेंडन स्टार्क ऊंची जंप के खिलाड़ी हैं और 1 अगस्त को वह पुरुष हाई जंप प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे। वॉर्नर ने भी ब्रेंडन का हौसला बढ़ाने के लिए उनके समर्थन में ट्वीट किया था।

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ सालों से डेविड वॉर्नर को काफी एक्टिव देखा जा सकता है जिसके जरिए वह अपने फैंस से भी लगाातार जुड़े रहते हैं। फ्रेंडशिप डे के दिन वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद टीम के अपने साथी खिलाड़ी केन विलियमसन और जॉनी बेयरस्टो के साथ भी तस्वीर पोस्ट की थी।

close whatsapp