IND vs AUS: इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं डेविड वाॅर्नर- रिपोर्ट्स
दिल्ली टेस्ट में 15 रन बनाकर आउट हुए थे वाॅर्नर
अद्यतन - Feb 18, 2023 6:27 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर चोट लगने के चलते बाहर हो गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ मीडिया रिपार्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वाॅर्नर इस इंजरी के कारण इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं।
पता चला है कि डेविड वाॅर्नर को एक हेयरलाइन फैक्चर हो गया है। तो वहीं दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में देखने को मिला था कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक तेज गेंद वाॅर्नर के हैलमेट पर लगी थी। लेकिन इसके बाद भी वाॅर्नर ने बल्लेबाजी करना चालू रखा था।
तो वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि की है कि मैथ्यू रेन्शाॅ डेविड वाॅर्नर को पहले टेस्ट मैच में रिप्लेस करने वाले हैं। साथ ही फाॅक्स क्रिकेट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वाॅर्नर को सिराज की एक गेंद लगने से कोहनी में एक हेयरलाइन फैक्चर हो गया है। जिसकी वजह से वह आगामी टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाएगा। भारत ने फिल्हाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 की बढ़त बना रखी है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली टेस्ट मैच, दूसरे दिन का हाल:
बता दें कि भारत ने आज 21 रन आगे खेलना शुरू किया और मैच के दूसरे दिन 83.3 ओवर में 262 रनों पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। वो तो शुक्र है अक्षर पटेल और रवि अश्विन का जिन्होंने आठवें विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी टीम को संभाला।
बता दें कि मैच में टीम इंडिया का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फेल हुआ। तो वहीं दूसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 12 ओवर एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।