मैंने जब अपने घर में फोन किया तो पिता को रोते हुए सुना: वार्नर ने दोहरा शतक जड़ने के बाद दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैंने जब अपने घर में फोन किया तो पिता को रोते हुए सुना: वार्नर ने दोहरा शतक जड़ने के बाद दिया बड़ा बयान

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेविड वार्नर ने 255 गेंदों में 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 200* रन की नायाब पारी खेली।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन डेविड वार्नर ने शानदार दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया। उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह दोहरा शतक पूरा किया। बता दें, पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज का बल्ला खामोश था लेकिन अब उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेविड वार्नर ने 255 गेंदों में 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 200* रन की नायाब पारी खेली। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने वार्नर की इस पारी की जमकर तारीफ की है।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को उनकी पहली पारी में 189 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद मेजबान ने अपनी पहली पारी को 8 विकेट पर 578 रन पर घोषित किया। डेविड वार्नर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। अपने परिवार वालों के सामने डेविड को यह पारी खेलते हुए काफी सम्मानित महसूस हो रहा है। उन्होंने अपनी इस पारी की तारीफ की।

अपनी पारी को लेकर डेविड वार्नर ने कही ये बात

डेविड वार्नर ने मेलबर्न में खेली गई इस बेहतरीन पारी के बाद कहा कि, ‘मैंने अपने मम्मी और पापा को फोन किया। उनको यह जानकर काफी अच्छा लगा। वो घर आकर सब को परेशान नहीं करना चाहते थे लेकिन मैंने अपने पिता को पीछे रोते हुए सुना और कहा कि यह मेरी सबसे बेहतरीन पारी है। तमाम लोगों ने मेरा साथ दिया और आज मैं यह पारी खेलकर खुद काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘मेरे पैर की चोट उस समय काफी खराब हो गई थी अब मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। मुझे बिल्कुल नहीं समझ आ रहा था किस को कैसे ठीक करूं। जब पीछे दीवार हो तो आप आगे बढ़ने की ही सोचते हैं और मैंने भी ऐसा ही किया। इस परिस्थिति में खेलना इतना आसान नहीं था और वजह काफी दिक्कत महसूस हो रही थी।

 

close whatsapp