IND vs NZ: 'काफी कड़ी महनत की है', सरफराज खान की दमदार पारी की डेविड वॉर्नर ने की जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: ‘काफी कड़ी महनत की है’, सरफराज खान की दमदार पारी की डेविड वॉर्नर ने की जमकर प्रशंसा

सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की शानदार पारी खेली।

Sarfaraz Khan (Pic Source-X)
Sarfaraz Khan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार बेहतरीन शॉट्स खेले।

बता दें कि, एक समय टीम इंडिया इस मैच में काफी खराब स्थिति में थी। मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गयी थी, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली।

उनके इस शानदार बल्लेबाजी को देख डेविड वॉर्नर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर जमकर प्रशंसा की है। डेविड वॉर्नर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें सरफराज खान की तस्वीर है और उन्होंने लिखा हुआ है कि, ‘वेल डन सरफराज खान। आपने कड़ी मेहनत की है और यह देखकर सच में शानदार लग रहा है।’

यह रही डेविड वॉर्नर की इंस्टाग्राम स्टोरी:

David Warner Insta Story
David Warner Insta Story

सरफराज खान के अलावा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। ऋषभ पंत इस मैच में अपने शतक से एक रन से चूक गए। ऋषभ पंत के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए, जबकि विराट कोहली 70 रन के स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 462 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड को पहला टेस्ट जीतने के लिए 107 रनों की जरूरत है। टीम के लिए यह स्कोर बनाना इतना मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि उनके सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है। हालांकि खेल के चौथे दिन ऐसा भी देखने को मिला कि तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है और मेजबान के पास जसप्रीत बुमराह और सिराज जैसे घातक गेंदबाज है, जो न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस करने में सक्षम है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?