डेविड वार्नर ने पर्थ में शतक जड़ तमाम आलोचकों की बोलती की बंद - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर ने पर्थ में शतक जड़ तमाम आलोचकों की बोलती की बंद

डेविड वार्नर ने इस मैच में 211 गेंदों में 16 चौके और चार छक्कों की मदद से 164 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

David Warner (Photo Source: Getty Images)
David Warner (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो चुका है। पहले टेस्ट की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

डेविड वार्नर ने इस मैच में किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। डेविड वार्नर ने इस मैच में 211 गेंदों में 16 चौके और चार छक्कों की मदद से 164 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

पहले टेस्ट के पहले दिन के टी ब्रेक के दौरान डेविड वार्नर ने उस्मान ख्वाजा के साथ हुई अपनी साझेदारी को लेकर बड़ा खुलासा किया। डेविड इस बात से काफी खुश थी कि उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाए।

डेविड वार्नर ने टी ब्रेक के दौरान कहा कि, ‘यह मेरा काम है कि मैं यहां आकर अपनी टीम के लिए रन बनाऊं। हमने शुरुआत से ही काफी अच्छी बल्लेबाजी की। यह सच में काफी अच्छी साझेदारी थी और इसकी वजह से ही हमने पाकिस्तान के ऊपर दबाव बनाया। मैं अब स्मिथ के साथ साझेदारी कर रहा हूं।’

हमेशा ही काफी अच्छा लगता है ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना: डेविड वार्नर

अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए एक और टेस्ट शतक है। हमेशा काफी अच्छा लगता है जब आप अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते हैं। हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा रन बनाए और गेंदबाजों को उनका काम करने दे। अगर आप अच्छी तरह से बल्लेबाजी करेंगे तो यहां काफी रन बना सकते है।

आलोचना का आप कुछ नहीं कर सकते है। आप सिर्फ सर नीचे रख कर अपना काम करें। इससे अच्छा और कुछ नहीं होगा जब आप रन बना रहे हो और अपने आलोचकों की बोलती बंद कर रहे हो। मुझे यहां बल्लेबाजी कर के काफी मजा आया है।’

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया टीम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और ऐसा लग रहा है कि पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम पाकिस्तान के खिलाफ आसानी से बड़ा स्कोर बना लेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?