पाकिस्तान में डेविड वॉर्नर को लगा डर, अक्षय कुमार से मांगी मदद!
डेविड वॉर्नर ने शेयर की अक्षय कुमार की नई फिल्म से जुड़ी रील।
अद्यतन - Mar 2, 2022 9:10 am

इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां मेहमान टीम को पाकिस्तान के खिलाफ लंबी सीरीज खेलनी है। साथ ही इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी टीम का हिस्सा है, जिनसे टीम को शानदार प्रदर्शन के उम्मीद है। इन सभी के बीच वॉर्नर सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव हैं और एक बार फिर इस बल्लेबाज का बॉलीवुड के प्रति प्रेम भर-भर के सामने आया है, डेविड ने बॉलीवुड के लिए ये प्रेम इंस्टा रील के जरिए फैन्स के आगे रहा है और ये वायरल भी हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के ‘अक्षय कुमार’ बनना चाहते हैं डेविड वॉर्नर!
जिस तरह भारत में शिखर धवन और युजवेंद्र चहल अपनी इंस्टाग्राम रील के लिए मशहूर है, वैसे ही ऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर भी इन रील्स के लिए जाने जाते हैं। वॉर्नर का भारत से काफी ज्यादा प्रेम है और वो बॉलीवुड से लेकर टोलीवुड की फिल्मों पर रील बनाते रहते हैं, साथ ही ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपने भारतीय फैन्स को कमेंट के जरिए जवाब भी देता है। लंबे समय के लिए वॉर्नर IPL में SRH टीम का हिस्सा थे, जिसके चलते साउथ इंडिया में उनके काफी ज्यादा फैन्स हैं।
*डेविड वॉर्नर ने शेयर की अक्षय कुमार की नई फिल्म से जुड़ी रील।
*अक्षय कुमार की नई फिल्म बच्चन पांडे को लेकर बनाई है वॉर्नर ने रील।
*पूरे स्टेप्स और इफेक्ट के साथ डेविड ने डाली है इंस्टा पर ये रील।
*कैप्शन में वॉर्नर ने अक्षय से पूछा- मैंने कैसी एक्टिंग की है?
ये है वो नई वायरल रील
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी सीरीज
लंबे समय बाद पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट लौटने जा रहा है, जिसे लेकर वहां के फैन्स और खिलाड़ी उत्साहित है। वहीं पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सीरीज में काफी कड़ी सुरक्षा देखने को मिलेगी, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।