बेटियों को रोता देख खुद भी इमोशनल हो गए बल्लेबाज डेविड वॉर्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेटियों को रोता देख खुद भी इमोशनल हो गए बल्लेबाज डेविड वॉर्नर

अपनी बेटियों के लिए बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने डाला एक पोस्ट।

David Warner. (Photo Source: Instagram/David Warner)
David Warner. (Photo Source: Instagram/David Warner)

दिल्ली टीम के प्रमुख बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस सीजन के शुरूआत से टीम के साथ नहीं जुड़े थे, कुछ मैचों के बाद इस धाकड़ बल्लेबाज ने टीम में एंट्री मारी थी। वहीं 11 खिलाड़ियों में शामिल होते ही बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने बल्ले का जोर दिखाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हर जगह इस बल्लेबाज के नाम का शोर है। RCB टीम के खिलाफ खेले आखिरी मैच में भी वॉर्नर ने अर्धशतक जड़ा था, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए और आउट हो गए। जिसके बाद मैदान पर मैच देख रही उनकी बेटियां इमोशनल हो गई और उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी, अब इस घटना पर डेविड वॉर्नर ने खुलकर बात की है।

बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बेटियों के लिए डाला दिल जीतने वाला पोस्ट

दिल्ली टीम के नए बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कई सालों तक SRH टीम का हिस्सा थे, इस दौरान उन्होंने टीम की कप्तानी और टीम ने खिताब भी जीता। लेकिन साल 2021 के दौरान SRH और वॉर्नर के बीच विवाद ने जन्म ले लिया, पहले इस खिलाड़ी से कप्तानी ले ली गई और फिर लीग के दूसरे फेज के दौरान टीम से भी निकाल दिया। जिसके बाद इस साल के मेगा ऑक्शन में दिल्ली टीम ने भरोसा जताया और डेविड वॉर्नर को खरीद लिया, अब वॉर्नर अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे हैं और अभी तक खेले गए 3 मैचों में वो 2 अर्धशतक लगा चुके हैं।

*अपनी बेटियों के लिए बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने डाला एक पोस्ट।
*मेरे बच्चे अब खेल को अच्छी तरह समझ रहे हैं- डेविड वॉर्नर।
*वॉर्नर ने लिखा- लकी हूं की बच्चे समझ रहे हैं कि मैं क्या करता हूं।
*मैच देखना बच्चों को सिखाता है की आप हमेशा नहीं जीत सकते- वॉर्नर।

दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज ने साझा किया बेटियों के लिए ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

कुछ इस तरह RCB के खिलाफ आउट हुए थे डेविड

https://twitter.com/addicric/status/1515380656842313729?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1515380656842313729%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.crictracker.com%2Fdavid-warners-daughters-heartbroken-with-his-dismissal-against-rcb%2F

close whatsapp