होबार्ट में डेविड वार्नर ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास, खेली अपनी टीम के लिए तूफानी पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

होबार्ट में डेविड वार्नर ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास, खेली अपनी टीम के लिए तूफानी पारी

डेविड वार्नर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 36 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होबार्ट के Bellerive Oval में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 36 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

इस मुकाबले में डेविड वार्नर ने वेस्टइंडीज के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। बता दें, डेविड वार्नर ने काफी लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलिया के टी20 मुकाबले में वापसी की और आते ही अपनी छाप छोड़ी। यही नहीं डेविड वार्नर ने जोश इंग्लिस ने साथ पहले विकेट के लिए मात्र 8 ओवर में 93 रनों की बहुमूल्य साझेदारी भी की। डेविड वॉर्नर की इसी बल्लेबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 213 रन बनाए।

डेविड वार्नर के अलावा जोश इंग्लिस ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में 25 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज का काफी अच्छा साथ दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 13 गेंदों में एक छक्के की मदद से सिर्फ 16 रन ही बना पाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 10 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए बनाना होगा बड़ा लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 17 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 37* रनों की आक्रामक पारी खेली। डेविड के अलावा मैथ्यू वेड ने 21 रनों का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल ने चार ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट अपने नाम किए। जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया। वेस्टइंडीज को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 214 रन बनाने होंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?