MAX60 कैरेबियन टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखरने को तैयार है डेविड वार्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

MAX60 कैरेबियन टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखरने को तैयार है डेविड वार्नर

यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट आज यानी 18 अगस्त से शुरू हो रहा है जिसमें कुल 6 टीमें आपस में भिड़ेंगी।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर Cayman Islands के MAX60 कैरेबियन लीग टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, यह टूर्नामेंट टी10 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस टूर्नामेंट के लिए हामी भर दी है और कैरेबियन बोर्ड भी इसका समर्थन कर रहा है।

यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट आज यानी 18 अगस्त से शुरू हो रहा है जिसमें कुल 6 टीमें आपस में भिड़ेंगी। यह 6 टीमें है- टी10 अबू धाबी चैंपियंस, न्यूयॉर्क स्ट्राइकर, कैरेबियन जायंट्स, ग्रैंड केमेन स्टिंगरेज, बोका रेटोन ट्रेलब्लेजर्स और मियामी लायंस। यह टूर्नामेंट 8 दिनों तक चलेगा जिसमें कुल 25 मुकाबले खेले जाएंगे।

डेविड वार्नर के अलावा इस टूर्नामेंट में सिकंदर रजा, थिसारा परेरा, ड्वेन ब्रावो और एलेक्स हेल्स को भी खेलते हुए देखा जाएगा। इन सभी खिलाड़ियों के पास फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लेने का काफी अनुभव है। MAX60 टूर्नामेंट के चीफ एग्जीक्यूटिव Dario Barthley इस बात से काफी खुश है कि कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं और खिलाड़ियों के पेमेंट को लेकर भी उन्होंने बड़ा खुलासा किया।

Forbes के मुताबिक Dario Barthley ने कहा कि, ‘खिलाड़ियों का पेमेंट भी लाइन में है और उन्हें वैसे ही पेमेंट दिया जाएगा जैसे दुनियाभर की बाकी लीग्स में दिया जाता है। Cayman के लोकल खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

डेविड वार्नर की Dario Barthley ने की जमकर प्रशंसा

Dario Barthley ने डेविड वार्नर की भी जमकर प्रशंसा की। वो इस बात से काफी खुश है कि डेविड वार्नर आगामी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। यही नहीं उन्हें पूरा भरोसा है कि लोकल खिलाड़ियों को भी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

Barthley ने आगे कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि डेविड वार्नर भी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। उनका प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और अब आगामी टूर्नामेंट में भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। यही नहीं लोकल खिलाड़ियों को भी उनसे काफी चीजों के बारे में पता चलेगा। वेस्टइंडीज के ऐसे कई बड़े खिलाड़ी हैं जो Cayman Island जरूर आते हैं और यहां युवा खिलाड़ियों से मिलते हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?