T20 Blast 2023: शान मसूद और डेविड वीस के रिले कैच ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, देखें वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 Blast 2023: शान मसूद और डेविड वीस के रिले कैच ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, देखें वायरल वीडियो 

मसूद और वीस ने शानदार कैच पकड़ ऋषि पटेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया

Yorkshire vs Leicestershire, T20 Blast 2023 (Image Credit- Twitter)
Yorkshire vs Leicestershire, T20 Blast 2023 (Image Credit- Twitter)

टी-20 क्रिकेट को युवाओं का खेल कहा जाता है। दूसरी ओर आए दिन टी-20 क्रिकेट के कुछ बेहतरीन शाॅट, कैच आदि की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तो वहीं अब इंग्लैंड के टी-20 विटालिटी ब्लास्ट में शान मसूद और डेविड वीस ने एक ऐसा बेहतरीन रिले कैच पकड़ा है कि इस कैच को लपकने की वीडियो पलभर में ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई।

बता दें कि 16 जून को याॅर्कशायर बनाम लीसेस्टशायर के बीच खेले गए मैच में शान मसूद और डेविड वीस ने इस शानदार कैच को लपका है। मैच में पहली पारी के 9वें ओवर में बेन माइक की एक गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद ऋषि पटेल एक तेज और सीधा शाॅट सामने की ओर खेलते हैं।

तो वहीं लाॅन्ग ऑन पर मौजूद डेविड वीस इस कैच को तेजी से भागते हुए लपक लेते हैं, लेकिन उनके शरीर का मूमेंटम उन्हें बाउंड्री लाइन के बाहर ले जा रहा होता है, तो इस दौरान वीस गेंद को मिड ऑफ से भागकर आ रहे शान मसूद की ओर फेंक देते हैं और मसूद इस कैच को आसान तरीके से लपक लेते हैं।

देखें इस शानदार रिले कैच की वीडियो

याॅर्कशायर बनाम लीसेस्टशायर, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में याॅर्कशायर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए लीसेस्टशायर ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। लीसेस्टशायर की ओर से निक विल्च ने 40 और लुइस किंबर 59* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं याॅर्कशायर ने लीसेस्टशायर से मिले 196 रनों के टारगेट को 18.1 ओवर में 2 विकेट के खोकर आसानी से हासिल कर लिया। याॅर्कशायर की ओर से डेविड मलान ने 79 रन बनाए तो एडम लिथ 90* रन बनाकर नाबाद रहे।

close whatsapp