टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अचानक लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस इंग्लिश बल्लेबाज ने अचानक लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

मलान ने साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और सिर्फ 7 साल में उन्होंने इसे अलविदा भी कह दिया।

Dawid Malan. (Image Source: ECB X)
Dawid Malan. (Image Source: ECB X)

इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया है। मलान ने साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और सिर्फ 7 साल में उन्होंने इसे अलविदा भी कह दिया। हालांकि अपने छोटे से करियर में इस खिलाड़ी ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए हासिल करना बहुत ही मुश्किल होता है।

डेविड मलान ने इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20I मैच खेले। मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 8 शतक लगाए। मलान ने 22 टेस्ट में 1074 रन बनाए हैं, जबकि 30 वनडे मैच में उनके नाम 1450 रन है। जहां एक तरफ टेस्ट में डेविड मलान ने सिर्फ एक शतक जड़ा है, वहीं दूसरी ओर वनडे में उनके नाम 6 शतक है।

62 टी20 मुकाबलों में मलान ने 36.38 के औसत और 132.49 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में भी एक शतक बनाया है और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 106 रन का है।

मलान दुनिया के इकलौते बल्लेबाज रहे, जो टी20 रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने में कामयाब रहे। विराट कोहली ने भी टी20 रैंकिंग में लंबे वक्त तक नंबर 1 पोजिशन पर कब्जा कायम किया हुआ था, लेकिन उनकी सर्वाधिक रेटिंग 897 थी।

अफसोस रहेगा कि टेस्ट फॉर्मेट में मैं अपनी छाप नहीं छोड़ पाया- मलान

The Times से बात करते हुए मलान ने कहा कि, ‘व्हाइट गेंद फॉर्मेट में मैंने अपनी ओर से हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट ने मुझे काफी चीजों के बारे में बताया। मुझे इस बात का काफी अफसोस रहेगा कि टेस्ट फॉर्मेट में मैं अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। यह प्रारूप सच में काफी मुश्किल रहा है और आप लगातार 5 दिन क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। चौथे या पांचवें टेस्ट से मेरे प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मैंने कभी भी हार नहीं मानी और अपनी टीम की ओर से हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया।’

भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इस खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया हो, लेकिन डेविड मलान फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी काफी नजदीक है और इंग्लैंड को डेविड मलान की कमी काफी खलने वाली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?