अगर आपके पास पैसा है तो टीम ले लेकिन...: डेविड मलान ने BPL पेमेंट संकट को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर आपके पास पैसा है तो टीम ले लेकिन…: डेविड मलान ने BPL पेमेंट संकट को लेकर दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो चुकी है और दरबार राजशाही और चित्तागोंग किंग्स दो फ्रेंचाइजी हैं जो अपने खिलाड़ियों को उनकी सैलरी सही समय पर नहीं दे रही है।

David Malan (Pic Source-X)
David Malan (Pic Source-X)

बांग्लादेश प्रीमियर लीग की पिछले कुछ समय से जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल, काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि कुछ फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को सही समय पर सैलरी देने में देरी कर रही है। BPL 2025 की शुरुआत हो चुकी है और दरबार राजशाही और चित्तागोंग किंग्स दो फ्रेंचाइजी हैं, जो अपने खिलाड़ियों को उनकी सैलरी सही समय पर नहीं दे रही है।

वेतन न मिलने के कारण दरबार राजशाही के विदेशी खिलाड़ियों ने 26 जनवरी को मैच खेलने के लिए मना कर दिया था। इस पूरे मामले को लेकर फॉर्चून बारीशाल के बेहतरीन बल्लेबाज और इंग्लैंड के खिलाड़ी डेविड मलान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुलना टाइगर्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद अपना पक्ष रखा। बता दें कि, इस मैच को फॉर्चून बारीशाल ने 5 विकेट से अपने नाम किया था और डेविड मलान ने इसमें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया था।

डेविड मलान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘जहां भी आप खेले वहां बेसिक जरूरी होती है और इसे सही तरीके से पूरा करना चाहिए। हमारा काम है क्रिकेट खेलना और दूसरे का काम है कि हमें सही समय पर पैसा देना। अगर आपके पास पैसा है तो टीम लीजिए और अगर नहीं है तो न लीजिए। यह सबसे साधारण बात है। यह सब चीज़ें कभी नहीं होनी चाहिए और इसे आसानी से आगे बढ़ाना चाहिए।

खुलना टाइगर्स के विलियम बोसिस्टो ने भी डेविड मलान के बयान पर जताई सहमति

खुलना टाइगर्स के विलियम बोसिस्टो ने कहा कि, ‘जब यह सब परेशानी होती है तो हमें भी सुनने में बुरा लगता है। एक खिलाड़ी के रूप में हमारा यही काम है कि हम शत प्रतिशत दे और टीम के मालिकों को हमारा अनुबंध पूरा करना चाहिए। मुझे इस बात की खुशी है कि खुलना ने अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं किया है।’

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 में अभी तक कई शानदार मैच खेले जा चुके हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का फाइनल मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। अभी तक रंगपुर राइडर्स ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 मैच में 16 अंक हासिल किए हैं और वो इस सीजन की अंक तालिका में पहले पायदान पर है।

close whatsapp