चेतन सकारिया के टैलेंट को नहीं पहचान पा रहे हैं वॉर्नर, IPL 2023 डग आउट में बीत रहा है गेंदबाज का

दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन रहा है IPL में फ्लॉप प्रदर्शन।

Advertisement

Chetan Sakariya And David Warner (Image Credit- Instagram)

पहले घरेलू क्रिकेट और फिर IPL के जरिए तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने अपना नाम कमाया था, लेकिन जब से IPL में चेतन दिल्ली टीम में आए हैं उनके साथ सब कुछ सही नहीं चल रहा है। साल 2022 में भी चेतन को दिल्ली टीम ने काफी कम मौके दिए, तो इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

साल 2022 में भी चेतन सकारिया बैंच पर बैठे रहे थे

चेतन सकारिया का IPL डेब्यू राजस्थान टीम से हुआ था, बाद में वो दिल्ली की टीम में शामिल हो गए और फिर दिल्ली टीम ने इस खिलाड़ी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। जहां साल 2022 में सकारिया ने IPL में सिर्फ 3 मैच ही खेले और बाकी समय वो सिर्फ पानी पिलाते रहे।

चेतन सकारिया से क्या दुश्मनी है डेविड वॉर्नर की?

*दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन रहा है IPL में फ्लॉप प्रदर्शन।
*वहीं तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को नहीं दे रही दिल्ली टीम मौका।
*इस सीजन दिल्ली की तरफ से चेतन ने खेला है सिर्फ 1 ही मैच।
*टीम लगातार मुकेश कुमार, इशांत शर्मा को दे रही है मौका।

IPL 2023 से जुड़ा चेतन सकारिया का पोस्ट

भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर चुका है ये खिलाड़ी

दूसरी ओर साल 2021 के IPL में कुछ शुरूआती मैचों में चेतन ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था, जिसके बाद श्रीलंका दौरे के लिए उनका टीम इंडिया में चयन हो गया था। रफ्तार के सौदागर ने टीम इंडिया से 1 वनडे मैच और 2 टी20 मुकाबले खेले हैं।

टीम इंडिया की जर्सी में चेतन

Advertisement