तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं ऋषभ पंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को 2016 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था और उन्होंने 98 मुकाबलों में 34 के ऊपर के औसत और 147 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बनाए हैं।

Rishabh Pant. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rishabh Pant. (Photo Source: IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स के टॉप अधिकारी पीकेएसवी सागर ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी अपडेट दी है। पीकेएसवी सागर के मुताबिक आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, साल 2022 के दिसंबर महीने में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी। इस कार दुर्घटना की वजह से वो पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं।

जब उनका एक्सीडेंट हुआ था उसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी जो सफल रही थी। ऋषभ पंत भी काफी जल्दी अपनी इस चोट से ठीक हुए हैं। बता दें, ऋषभ पंत को 2016 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था और उन्होंने 98 मुकाबलों में 34 के ऊपर के औसत और 147 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम एक शतक और 15 अर्धशतक भी है।

साल 2023 के नवंबर महीने में ऋषभ पंत ने कोलकाता में दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में भी शिरकत ली थी जिसमें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और सहायक कोच प्रवीण आमरे भी मौजूद थे। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में भी ऋषभ पंत को खिलाड़ियों की बोली लगाते हुए देखा गया था।

हमें उम्मीद है कि मार्च तक ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हो जाएंगे: पीकेएसवी सागर

एनडीटीवी के मुताबिक पीकेएसवी सागर ने कहा कि, ‘हां हम यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक हो जाए और इस सीजन में खेलते हुए नजर आए। वो काफी बड़े खिलाड़ी हैं और हमारे टीम के सबसे महत्वपूर्ण पहलू भी। हमारे कोच और फिजियो उन पर काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वो काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि मार्च तक ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और हमारे लिए खेलेंगे।’

तमाम फैंस भी ऋषभ पंत को फिर से क्रिकेट फील्ड में खेलते हुए देखना चाहते हैं। पिछले काफी समय से ऋषभ पंत ने क्रिकेट नहीं खेल है और अब देखना यह होगा कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?