डालिये एक नजर IPL 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्क्वाड और खिलाड़ियों की सूची पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

डालिये एक नजर IPL 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्क्वाड और खिलाड़ियों की सूची पर

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में DC फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी खरीद शारदुल ठाकुर रहे।

Delhi Capitals
Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन की नीलामी 13 फरवरी को बेंगलुरु में पूरी हो चुकी है। अपने पहले आईपीएल (IPL) खिताब के लिए तरस रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में अच्छे समय का आनंद लिया है, और एक बेहद संतुलित टीम तैयार की है।

DC ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले ही भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज रिषभ पंत (15 करोड़ रुपये), अक्षर पटेल (9 करोड़ रुपये), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़ रुपये), दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे (6.50 करोड़ रुपये) को रिटेन किया था। अब DC ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन के जरिये डेविड वार्नर, शार्दुल ठाकुर, यश धुल और मिशेल मार्श जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी शामिल कर लिया हैं।

DC के पास हैं बेहद संतुलित टीम

DC ने 10 मार्की खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ियों पर बोली लगाई थी, लेकिन वे 6.25 करोड़ रुपये के साथ केवल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर को प्राप्त करने में कामयाब रहे। हाल ही में समाप्त हुए IPL 2022 मेगा ऑक्शन में DC ने विशेष रूप से बहु-मुखी खिलाड़ियों पर अधिक जोर दिया, और वे ऐसे ही कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को प्राप्त करने में कामयाब भी रहे।

ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श 6.5 करोड़ की धनराशि के साथ DC में शामिल किये गए, वहीँ IPL 2022 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी खरीद शारदुल ठाकुर रहे। DC ने ऑलराउंडर की सेवाओं को हासिल करने के लिए 10.75 करोड़ खर्च किये। वेस्टइंडीज के रोवमेन पॉवेल भी IPL 2022 में DC के लिए खेलेंगे।

अगर तेज गेंदबाजों की बात करे तो DC ने चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी और खलील अहमद को IPL 2022 मेगा ऑक्शन के जरिये टीम से जोड़ा हैं। DC ने IPL 2022 के लिए कुलदीप यादव, ललित यादव, प्रवीण दुबे और अक्षर पटेल पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

इस बार DC में कई सुपरस्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हैं, जैसे पिछले कुछ IPL सत्रों में रहे हैं, लेकिन रिषभ पंत के पास आगामी IPL 2022 में पहले खिताब के लिए दावेदारी ठोकने के लिए बेहद संतुलित टीम है।

यहां देखिये दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड –

रिषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वार्नर, अश्विन हेब्बर, सरफराज खान, केएस भरत, मनदीप सिंह, रोवमेन पॉवेल, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल, प्रवीण दुबे, टिम सीफर्ट, लुंगीसनी एनगिडी, विक्की ओसवाल

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट मूल्य के आधार पर इस प्रकार हैं –

  1. डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़ रुपये)
  2. मिचेल मार्श (6.50 करोड़ रुपये)
  3. शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़ रुपये)
  4. मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़ रुपये)
  5. कुलदीप यादव (2 करोड़ रुपये)
  6. अश्विन हेब्बर (20 लाख रुपये)
  7. सरफराज खान (20 लाख रुपये)
  8. कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़ रुपये)
  9. केएस भरत (2 करोड़ रुपये)
  10. मनदीप सिंह (1.10 करोड़ रुपये)
  11. खलील अहमद (5.25 करोड़ रुपये)
  12. चेतन सकारिया (4.20 करोड़ रुपये)
  13. ललित यादव (65 लाख रुपये)
  14. रिपल पटेल (20 लाख रुपये)
  15. यश धुल (50 लाख रुपये)
  16. रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़ रुपये)
  17. प्रवीण दुबे (50 लाख रुपये)
  18. लुंगी एनगिडी (50 लाख रुपये)
  19. टिम साइफर्ट (50 लाख रुपये)
  20. विक्की ओसवाल (20 लाख रुपये)

close whatsapp