DC vs LSG Head to Head to Records: दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
DC vs LSG Head to Head Records in IPL: आईपीएल 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच 14 मई को शाम 7:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - May 13, 2024 10:47 am

DC vs LSG Head to Head Records in IPL: आईपीएल 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच 14 मई को शाम 7:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों को ध्यान से देखें को दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 मैचों में से 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर छठवें स्थान पर है।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम 12 मुकाबलों में 6 जीत के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमों के पास अभी भी प्लेऑफ में जाने के लिए उम्मीदें बची हैं, लेकिन अब एक हार उन्हें सीधे प्लेऑफ से बाहर कर देगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ का यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है।
DC vs LSG: Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Head to Head to Records (दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से हार का सामना करना पड़ा जिसके वजह से प्लेऑफ की संभावनाएं भी मुश्किलें में ला दी हैं। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में 187 रन बनाए।
वहीं, DC की टीम ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में बस 140 रन पर ऑल आउट हो गई। RCB ने यह मैच 47 रनों के बड़े अंतर से जीता। वहीं, लखनऊ (LSG) के पिछले मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
अब बात करते हैं आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के हेड टू हेड के बारे में, दिल्ली और लखनऊ ने इस सीजन में एक मैच एक दूसरे के खिलाफ खेला है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में 4 मैच खेले गए हैं जिसमें दिल्ली ने 1 और लखनऊ ने 3 मैच अपने नाम किया है।
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants All Season Results with stats
| Date (तारीख) | Winner (विनर) | Margin (मार्जिन) | Venue (स्थान) |
| 26/03/2024 | दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) | 6 Wickets | Lucknow |
| 1/4/2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) | 70 runs | Lucknow |
| 1/5/2022 | लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) | 6 runs | Mumbai |
| 7/4/2022 | लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) | 6 wickets | Navi Mumbai |