DC vs MI: रोहित शर्मा को पवेलियन भेजने के लिए अभिषेक पोरेल बने सुपरमैन, एक हाथ से पकड़ा गजब का कैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC vs MI: रोहित शर्मा को पवेलियन भेजने के लिए अभिषेक पोरेल बने सुपरमैन, एक हाथ से पकड़ा गजब का कैच

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 45 गेंदो में 65 रनों की पारी खेली।

Abhishek Porel Rohit Sharma (Photo Source Twitter)
Abhishek Porel Rohit Sharma (Photo Source Twitter)

आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दोनों ही टीमें इस सीजन की पहली जीत की तलाश में थी। लेकिन मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से जीत हासिल की।

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 45 गेंदो में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली। रोहित को आउट करने के लिए दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने शानदार कैच पकड़ा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ इस तरह आउट हुए रोहित शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को शानदार शुरूआत मिली। ओपनर रोहित शर्मा और इशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। हालांकि इशान किशन 26 गेंदो में 6 चौको की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

जिसके बाद युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। लेकिन पारी के 16वें ओवर में वह मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 29 गेंदो में एक चौके और 4 छक्को की मदद से 41 रनों की पारी खेली। मुकेश कुमार ने फिर अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया।

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद सारी जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर थी। लेकिन रोहित शर्मा भी पारी के 17वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर आउट हो गए। मुस्तफिजुर रहमान ने एक शानदार यॉर्कर गेंद डाली थी। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और फिर विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया।

यहां देखें अभिषेक पोरेल के कैच का वो वीडियो-

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड के 13 और कैमरून ग्रीन के नाबाद 17 रनों की पारी से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने आखिरकार सीजन की पहली जीत हासिल कर पाइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp