IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कमी जरूर खलेगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मार्च 26, 2022 8:22 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के साथ हो चुकी है। जिसके बाद इस सीजन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम का सामना IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के साथ होगा। इस मुकाबले को लेकर देखा जाए दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर खेलने उतरेगी।
हालांकि टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इस चीज को लेकर पहले ही साफ कर दिया है कि इससे टीम के प्रदर्शन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। वहीं टीम का चयन करना कप्तान पंत और कोच रिकी पोंटिंग के लिए थोड़ा दुविधा भरा रहेगा लेकिन इससे उन्हें कुछ नए चेहरों को टीम में आजमाने का मौका मिलेगा। वहीं वेस्टइंडीज के रोवमेन पॉवेल इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक्स फैक्टर के तौर पर साबित हो सकते हैं।
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर बात की जाए तो पिछले सीजन में वह प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना सके थे। लेकिन इस बार घरेलू मैदान पर खेलने का उन्हें लाभ मिलना तय माना जा रहा। हालांकि मुंबई की टीम पिछले सीजनों के मुकाबले इस बार काफी बदली हुई नजर आएगी जिसमें टीम के लिए टिम डेविड एक बड़े गेम चेंजर के तौर पर साबित हो सकते हैं।
मैच जानकारी:
मैच 2 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
स्थान – ब्रेब्रोन स्टेडियम, मुंबई
दिन और समय – 27 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
ब्रेब्रोन स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यह बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जानी वहीं स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में कुछ प्रभाव दिखा सकते हैं। वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 170 से अधिक का स्कोर बनाना होगा।
संभावित अंतिम एकादश
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स टीम की पहले मैच को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो ओपनिंग में पृथ्वी शॉ और टिम सेफर्ट को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल और खलील अहमद के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
संभावित एकादश – पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, रिषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मंदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर बात की जाए तो कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन का ओपनिंग में दिखना तय है। वहीं मध्यक्रम में तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड और कायरन पोलार्ड जिम्मेदारी संभालेंगे।
संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, फेबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, टिमाल मिल्स, जसप्रीत बुमराह।
संभावित Dream11 टीम
रिषभ पंत, इशान किशन, रोवमन पॉवेल, पृथ्वी शॉ (कप्तान), टिम डेविड (उप-कप्तान), कायरन पोलार्ड, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, टिमाल मिल्स।