आईपीएल 2023: रोहित शर्मा के आईपीएल में अर्धशतक के सूखे के अंत पर झूमे फैंस लेकिन हिटमैन रहे शांत
रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अद्यतन - अप्रैल 12, 2023 12:52 अपराह्न

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 16वें मैच इ शानदार अर्धशतक लगाया। यह हिटमैन का आईपीएल 2021 के बाद से पहला अर्धशतक था।
रोहित शर्मा ने चेज के दौरान 12वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर एक रन लेकर 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और हैरानी की बात तो ये है कि भारतीय कप्तान ने इसका जश्न भी नहीं मनाया, लेकिन उनके इस गेस्चर ने सभी का दिल जीत लिया।
रोहित शर्मा ‘द हिटमैन’ की हुई वापसी
आपको बता दें, रोहित ने इस DC vs MI मैच में 45 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों की शानदार पारी खेली और मुंबई को जारी आईपीएल 2023 में पहली जीत दिलाई। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए, जिस लक्ष्य को मुंबई इंडियंस (MI) ने अंतिम ओवर में हासिल कर छह विकेट की जीत दर्ज की, और रोहित को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस बीच, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान ने आखिरी बार 23 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अर्धशतक लगाया था। जिसके बाद आईपीएल में 24 पारियों तक रोहित को लंबे अर्धशतक के सूखे को सहन करना पड़ा, जो अंततः DC के खिलाफ 11 अप्रैल को समाप्त हुआ।
हालांकि, फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट ये देखकर हैरान रह गए कि रोहित शर्मा ने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाया, लेकिन इसका जश्न नहीं मनाया, क्योंकि वह जानते थे कि उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि, रोहित अंत तक खेल नहीं पाए और मुस्ताफिजुर रहमान को अपना विकेट थमा बैठे, लेकिन MI मैच जीतने में कामयाब रही।इस समय सोशल मीडिया पर रोहित के अर्धशतक न मनाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
यहां देखिए रोहित शर्मा के सराहनीय गेस्चर का वीडियो –
https://twitter.com/imHabib71/status/1645833571842523142
First fifty for Rohit Sharma since April 2021 in IPL.
He didn't even celebrate as he knows Job is yet to finish. pic.twitter.com/9mqxtFwG7q
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 11, 2023