SA v IND: टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीकी टीम में मचा बवाल, पूर्व कप्तान ने आनन-फानन में लिया संन्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA v IND: टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीकी टीम में मचा बवाल, पूर्व कप्तान ने आनन-फानन में लिया संन्यास

डीन एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था।

Dean Elgar
Dean Elgar of South Africa celebrates his fifty. (Photo by Ashley Vlotman/Gallo Images/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने इस बात की घोषणा की है कि भारत के खिलाफ होने वाली अपने ही घर में दो मैच की टेस्ट सीरीज के बाद वो अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

बता दें, डीन एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और कई शानदार पारियां खेली है। अभी तक डीन एल्गर ने 84 टेस्ट मुकाबलों में 13 शतक और 23 अर्धशतक की बदौलत 5146 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ है जो उन्होंने 2017 में 199 रन का बनाया था।

डीन एल्गर ने कहा कि, ‘क्रिकेट खेलने का सपना मेरे लिए हमेशा ही काफी सुनहरा रहा है और अपने देश के लिए खेलने का मौका मिलना उससे भी ऊपर। मैं 12 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी टीम की ओर से भाग लिया है और मैं बहुत ही खुश हूं। यह सफर सच में काफी शानदार रहा है।

जैसे कहा जाता है कि हर अच्छी चीज का अंत जरूर होता है और भारतीय टीम के खिलाफ होने वाली अपने ही घर में टेस्ट सीरीज मेरे लिए आखिरी सीरीज होगी। मैंने यह फैसला लिया है कि इसके बाद में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में खेलता हुआ नजर नहीं आऊंगा। इस खेल ने मुझे काफी कुछ दिया है और केप टाउन टेस्ट मेरा आखिरी होगा। यह मेरा दुनिया के सबसे पसंदीदा स्टेडियम में से एक है। मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट रन यही बनाया था और आखिरी भी यही होगा।’

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका

डीन एल्गर और दक्षिण अफ्रीका के बाकी खिलाड़ी भी यही दुआ कर रहे होंगे कि भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को टीम अपने नाम जरुर करें। इन दोनों टीमों के बीच खेली गई टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज को अपने नाम किया। अब दोनों टीमों की निगाहें टेस्ट सीरीज पर होगी।

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन में खेला जाएगा जो कि एल्गर का घरेलू मैदान है और दूसरा टेस्ट मैच उस स्थान पर खेला जाएगा जहां उन्होंने अपना पहला टेस्ट रन बनाया था यानि कि न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड केपटाउन जो 03 से 07 जनवरी तक दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?