विराट कोहली को डीन एल्गर में दिखे बाबर आजम, मैच के तुरंत बाद दे डाली अपनी जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली को डीन एल्गर में दिखे बाबर आजम, मैच के तुरंत बाद दे डाली अपनी जर्सी

अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर ने हार के साथ खत्म किया अपना टेस्ट करियर।

Virat, Dean Elgar And Rohit (Image Credit-X)
Virat, Dean Elgar And Rohit (Image Credit-X)

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में हरा दिया, जहां इस मैच में टीम के लिए विराट कोहली, सिराज और बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं ये टेस्ट मैच डीन एल्गर के करियर का आखिरी टेस्ट मैच था, ऐसे में एल्गर को भले ही आखिरी टेस्ट में हार मिली हो लेकिन टीम इंडिया ने उनके इस टेस्ट को खास बना दिया।

कौन बना मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज?

वहीं सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके बाद सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब 2 खिलाड़ियों को दिया गया, जिसमें डीन एल्गर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। एक ने बल्ले से कमाल किया, तो बुमराह ने आग उगलती हुई गेंदबाजी की।

डीन एल्गर को विराट कोहली के बाद पूरी टीम इंडिया ने दिया खास गिफ्ट

*अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर ने हार के साथ खत्म किया अपना टेस्ट करियर।
*वहींं मैच खत्म होते ही विराट कोहली ने एल्गर को दी अपनी जर्सी, लिखा खास संदेश।
*विराट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी डीन एल्गर को दी एक खास तरह की जर्सी।
*जो जर्सी रोहित ने दी थी, उस जर्सी पर थे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ।

विराट कोहली और रोहित शर्मा की तस्वीर डीन एल्गर के साथ

Virat, Dean Elgar And Rohit (Image Credit-X)
Virat, Dean Elgar And Rohit (Image Credit-X)

सिर्फ 2 दिन में ही खत्म हुआ दूसरा टेस्ट मैच

वहीं केप टाउन में दूसरा टेस्ट मैच दूसरे दिन ही खत्म हो गया, मैच के पहले दिन सबसे पहले अफ्रीका टीम 55 रन बनाकर आउट हुई। उसके बाद टीम इंडिया 153 रनों पर आउट हो गई, ऐसे में पहले दिन अफ्रीका टीम को फिर से बल्लेबाजी करने का मौका मिला। वहीं दूसरे दिन अफ्रीका टीम ने 176 रन बनाए और टीम इंडिया को 79 रनों का टरगेट मिला, जिसे रोहित की सेना ने 3 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया।

आखिरी टेस्ट मैच का स्कोर कार्ड कुछ प्रकार था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?