Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

15 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Matthew Hayden and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Matthew Hayden and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

1) WPL 2025 Auction Full Details: कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, किस टीम के पास कितने पैसे, देखें पूरी डिटेल

2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन रविवार (15 दिसंबर) को बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया में होगी। यह नीलामी भारतीय समयानुसार अपराह्न 3:00 बजे शुरू होने वाली है। 2025 WPL ऑक्शन में कुल 124 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें कुल 95 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी (3 एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी) शामिल हैं। भारतीयों में 10 कैप्ड स्टार और 85 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, कुल 21 विदेशी खिलाड़ी हैं जो अपने-अपने देशों के लिए खेल चुके हैं और आठ ऐसे भी विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

2) WPL Auction 2025: जानें महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन को आप कब और कहां देख सकते हैं?

WPL मिनी ऑक्शन को भारत में आप स्पोर्ट्स 18-1 पर लाइव टेलीकास्ट होते हुए देख सकते हैं। इसी चैनल पर भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से मिनी ऑक्शन की प्री-कवरेज शुरू हो जाएगी। तो वहीं महिला प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन भारत में जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीम होता हुआ नजर आएगा। जियो सिनेमा ऐप पर भी भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से मिनी ऑक्शन की कवरेज शुरू हो जाएगी।

3) WPL auction 2025: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन से पहले आरसीबी के हेड कोच ने किया रणनीति को लेकर खुलासा

महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले, ल्यूक विलियम्स ने कहा- हमने टीम के एक मजबूत कोर को बनाए रखने पर ध्यान दिया है, जो पिछले साल के टूर्नामेंट में सफल रहा था, ताकि मैदान के अंदर और बाहर टीम के भीतर निरंतरता बनाए रखी जा सके। हालांकि, मिनी ऑक्शन में हमें जुड़े रहने के साथ और अपने लाइन-अप में अतिरिक्त खिलाड़ियों को जोड़ने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है, जो हमें लगता है कि WPL के आगामी सीजन को प्रभावित कर सकता है और हमारी टीम में सुधार कर सकता है।

4) बहुत जल्द विराट कोहली पर भी बन सकती है बायोपिक, प्रसिद्ध बॉलीवुड डायरेक्टर ने इच्छा की व्यक्त

प्रसिद्ध बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर सिंह ने इस चीज पर इच्छा व्यक्त की है कि वो विराट कोहली के क्रिकेटिंग सफर और उनकी व्यक्तिगत कहानी को बड़े पर्दे पर सबके सामने साझा करना चाहते हैं। जर्नलिस्ट विमल कुमार के साथ बातचीत के दौरान कबीर खान ने इस बात का खुलासा किया। जर्नलिस्ट विमल कुमार ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें कबीर खान ने कहा है कि, ‘एक कहानी सिर्फ क्रिकेट पर ही नहीं बल्कि उनके पूरे कैरेक्टर पर बनानी चाहिए। मैं विराट कोहली को काफी रोमांचक तरीके से देखता हूं। अगर मेरे पास विकल्प रहता है तो मैं विराट कोहली की बायोपिक जरूर बनाना चाहूंगा।’

5) ‘हमारा तीसरा गेंदबाज उतना प्रभावशाली नहीं दिख रहा है’ जारी BGT सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर पूर्व दिग्गज

द गाबा, ब्रिसबेन में जारी तीसरे टेस्ट मैच को लेकर, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- यह सच्चाई और सिरदर्द जैसा है। यह सच है कि जसप्रीत बुमराह पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता है, बुमराह इतनी अच्छी गेंदबाजी करते हैं कि हर कोई फीका नजर आने लगता है। दूसरा हमने मोहम्मद सिराज को चुना है, लेकिन आपको तीन तेज गेंदबाजी आयामी की जरूरत है, जो निरंतर प्रदर्शन कर सके। हमारा तीसरा गेंदबाज उतना प्रभावशाली नहीं दिख रहा है।

6) ‘हां, निश्चित रूप से’, IPL 2025 में आरसीबी की कप्तानी को लेकर मुखर हुए रजत पाटीदार, कही दिल की ये बड़ी बात

हाल में ही SMAT के फाइनल मैच से पहले, टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से रजत पाटीदार ने कहा- हां, निश्चित रूप से। आरसीबी एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और मुझे आरसीबी के लिए खेलना पसंद है। आरसीबी द्वारा रिटेन करने के बाद इसने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया है। पाटीदार ने आगे टीम की कप्तानी को लेकर कहा- बेशक, अगर मुझे आरसीबी का नेतृत्व करने का मौका मिलता है, तो मुझे खुशी होगी। इसलिए, शायद मैं वहां पर हूं, लेकिन यह सब फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है।

7) ZIM vs AFG: अंपायर के फैसले का विरोध करना गुलबदीन नायब को पड़ गया भारी, ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना

इस समय अफगानिस्तान टीम जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। जहां एक तरफ इस सीरीज के पहले मैच को मेजबान ने चार विकेट से अपने नाम किया था, वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान ने दूसरे टी20 को 50 रनों से जीता। हालांकि, दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान गुलबदीन नायब से एक बड़ी गलती हो गई, जिसकी वजह से आईसीसी ने उन पर भारी जुर्माना लगाया है। दरअसल, हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में गुलबदीन नायब ने अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी।

8) BGT 2024: रवींद्र जडेजा की तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग XI में वापसी पर संजय बांगर ने दिया बड़ा बयान

ब्रिसबेन टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर ने प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक वो खुद इस चीज को देखकर हैरान थे कि आखिर क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया गया था। संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘यह थोड़ी हैरान कर देने वाली चीज थी कि उन्होंने ऑफ स्पिनर के साथ शुरुआत की। जडेजा को चुनना चाहिए था। हालांकि तीसरे टेस्ट में उन्हें जरूर शामिल किया गया है।’

9) Rinku Singh पर चढ़ा “Pushpa” फिल्म का बुखार, GYM में करने लगे Allu Arjun की कॉपी

IPL ने कई खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खोले हैं, जहां इस लिस्ट में Rinku Singh का नाम भी शामिल है। जहां रिंकू कई सालों तक IPL में अपनी बारी का इंतजार करते रहे, वहीं जैसे ही उनको मौका मिला उन्होंने खुद को साबित कर दिया। वहीं अब रिंकू टी20 क्रिकेट  में टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज बन गए हैं और अपनी ही मस्ती में मस्त रहते हैं।

10) Pujara ने डेविड वॉर्नर को किया था खूब परेशान, सालों पुराने किस्से का हुआ अब खुलासा

Cheteshwar Pujara का नाम टीम इंड़िया के सबसे शांत बल्लेबाजों में आता है, जहां ये खिलाड़ी मैदान पर अपनी जुबान से नहीं बल्ले से जवाब देता है। लेकिन हाल ही में पुजारा ने डेविड वॉर्नर से जुड़ा एक किस्सा कैमरे पर शेयर किया है, जो काफी मजेदार है और इसके जरिए पुजारा का एक अलग अवतार फैन्स को देखने को मिला है।

close whatsapp