महेंद्र सिंह धोनी के IPL भविष्य को लेकर सस्पेंस बरकरार

धोनी फिलहाल आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं।

Advertisement

MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अगले सीजन के लिए अपनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी को बनाए रखेगी या नहीं, इस बात का खुलासा फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने 17 अक्टूबर को किया। अधिकारी के मुताबिक, धोनी को लेकर जो भी फैसला होगा, वो रिटेंशन नियमों के सामने आने के बाद लिया जाएगा। 15 अक्टूबर को CSK ने KKR को हराकर चौथा आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

Advertisement
Advertisement

CSK के अधिकारी ने माही के रिटेंशन पर क्या कहा ?

अगले IPL सीजन से पहले मेगा ऑक्शन किया जाएगा, जिसमें दो नई आईपीएल टीमों को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि, ये बात भी सच है कि 40 वर्षीय धोनी पर कोई भी फैसला लेने से पहले चेन्नई की फ्रेंचाइजी अपना पूरा समय लेना चाहेगी। CSK के अधिकारी ने धोनी के रिटेन करने को लेकर कहा कि, “रिटेन करने से सम्बंधित नियम अभी स्पष्ट नहीं है। हमें अभी तक पता नहीं है कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी। इस पर फैसला नियम जानने के बाद ही किया जाएगा।”

फाइनल जीतने के बाद धोनी ने अगले सीजन में खेलने पर क्या कहा था ?

फाइनल मैच में KKR के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद धोनी भी अगले सीजन में खेलने को लेकर सुनिश्चित नहीं थे। उन्होंने इसको लेकर कहा था, मेरा खेलना या नहीं खेलना BCCI पर निर्भर करता है। दो नई टीमें भी आ रही हैं और हमें ये भी देखना होगा कि CSK के लिए क्या अच्छा है।

उन्होंने आगे कहा कि, यह मेरे टॉप तीन या चार में होने के बारे में नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत कोर टीम बनाने के बारे में है कि फ्रेंचाइजी को नुकसान ना हो। इसी बीच CSK के अधिकारी ने ये भी बताया कि “टीम को इस जीत का जश्न मनाने के लिए धोनी के वापसी का इंतजार करना होगा।

Advertisement