'माही भाई ने मुझे शुरुआत से काफी सपोर्ट किया है और इसी वजह से मैं...', मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने के बाद दीपक चाहर ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘माही भाई ने मुझे शुरुआत से काफी सपोर्ट किया है और इसी वजह से मैं…’, मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने के बाद दीपक चाहर ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल के आगामी सीजन में दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

Deepak Chahar (Photo Source: IPL/BCCI)
Deepak Chahar (Photo Source: IPL/BCCI)

बेहतरीन तेज गेंदबाज दीपक चाहर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि, दीपक चाहर इससे पहले काफी समय तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे हैं। वो चेन्नई सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

हालांकि, आईपीएल के आगामी सीजन में दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। यही नहीं अनुभवी तेज गेंदबाज इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में दीपक चाहर ने इस बात का खुलासा किया कि वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम में ही रहना चाहते थे, क्योंकि उनके क्रिकेटिंग करियर में दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने उनका काफी सपोर्ट किया है।

दीपक चाहर ने स्पोर्ट्स तक को बताया कि, ‘माही भाई ने मुझे शुरुआत से सपोर्ट किया है और इसी वजह से मैं चेन्नई सुपर किंग्स टीम में जाना चाहता था। लेकिन नीलामी के दूसरे दिन मेरा नाम लिया गया और मुझे यह बात पता थी कि चेन्नई टीम में मेरी वापसी काफी मुश्किल है। उनका पर्स काफी कम था, लेकिन 13 करोड़ होने के बावजूद उन्होंने मेरे ऊपर 9 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

मैंने अपने दिमाग में यह बात बैठा ली थी कि अब बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। पिछले साल मेरा नाम पहले आया था और इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुझे अपनी टीम में आसानी से शामिल कर लिया था।’

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेंगे दीपक चाहर

आपको बता दें कि शानदार तेज गेंदबाज चाहर का प्रदर्शन आईपीएल में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 81 आईपीएल मैच में 28.84 के औसत से 77 विकेट झटके हैं। दीपक चाहर के मुंबई इंडियंस टीम में आने से उनका गेंदबाजी लाइनअप और भी मजबूत हो गया है। चाहर के साथ सबसे अच्छी बात यह रही है कि उन्होंने पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवर में भी घातक गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव डाला है।

पिछले काफी समय से दीपक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देखा गया है और आगामी सीजन में वो मुंबई इंडियंस की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?