धोनी को लेकर दीपक चाहर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- CSK कप्तान जूनियर खिलाड़ियों के साथ हमेशा बैठकर बातचीत करते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी को लेकर दीपक चाहर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- CSK कप्तान जूनियर खिलाड़ियों के साथ हमेशा बैठकर बातचीत करते हैं

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल में अपनी जगह बनाई।

MS Dhoni and Deepak Chahar
MS Dhoni and Deepak Chahar. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी।

यह चेन्नई सुपर किंग्स का 10वां IPL फाइनल है। इस मुकाबले से पहले CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने टीम के माहौल के बारे में बात की और उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के पास यह स्वतंत्रता होती है कि वो जो चाहे वो कर सकता है और इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स एक सफल फ्रेंचाइजी है।

दीपक चाहर ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस पर कहा कि, ‘टीम का वातावरण सच में बहुत ही अलग है। वहां हर चीज करने की छूट है। आपको कोई भी कुछ नहीं कहेगा। कोई भी यह नहीं कहेगा कि आप जिम जाएं या अभ्यास करें। आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो अभ्यास कर सकते हैं और अगर आपको अभ्यास नहीं करना है सिर्फ आराम करना है तो आप वो भी कर सकते हैं।’

आपको बस मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है: दीपक चाहर

दीपक चाहर ने आगे कहा कि, ‘भले ही कुछ भी हो खिलाड़ी को मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने की बेहद जरूरत है और यह बात सब लोग जानते हैं। अगर टीम मुकाबला हारे तो आपके ऊपर कोई इल्जाम नहीं लगाएगा। किसी के ऊपर कोई भी दबाव नहीं है।

दूसरा बड़ा कारण है माही भाई। जब मैं CSK टीम से जुड़ा था तब डिनर के समय में यह चीज देखता था कि सभी लोग दो या तीन टेबल पर बैठे हुए हैं। एक पर सीनियर खिलाड़ी बैठते थे और दूसरे पर विदेशी खिलाड़ी और तीसरे पर जूनियर खिलाड़ी। नए खिलाड़ी बात करने से डरते थे और माही भाई जूनियर के साथ बैठते थे। इसी वजह से वहां चीजें काफी सही हुई है।’

दीपक चाहर ने अभी तक इस सीजन में 9 मुकाबलों में 12 विकेट झटके हैं। फाइनल में उनका अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

close whatsapp